पीएम मोदी की अपील का असर! साइकिल से पहुंचे राजस्थान हाईकोट के जज, देखें वीडियो

पीएम मोदी की अपील का असर! साइकिल से पहुंचे राजस्थान हाईकोट के जज, देखें वीडियो
जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील का असर अब दिखने लगा है. इसी कड़ी में राजस्थान हाईकोर्ट के एक जज ने एक सराहनीय पहल करते हुए साइकिल से अदालत पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन साइकिल से अपने आवास से कोर्ट परिसर पहुंचे. उन्होंने न केवल साइकिल से आकर एक मिसाल पेश की, बल्कि कोर्ट की कार्यवाही समाप्त होने के बाद वे साइकिल से ही वापस गांधी नगर स्थित अपने आवास लौट गए. जज के इस कदम को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है. उनकी इस पहल की चर्चा पूरे न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हो रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




