Rajasthan

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला जूस

Last Updated:December 30, 2025, 11:03 IST

Health Tips: मोबाइल और गेमिंग के कारण कमजोर होती आंखों के लिए गाजर. पालक. आंवला और चुकंदर का जूस बेहद प्रभावी है. यह न सिर्फ रोशनी बढ़ाता है बल्कि आंखों की थकान. जलन और काले घेरों को भी दूर करता है.

ख़बरें फटाफट

पाली. बदलते समय के साथ हर कोई मोबाइल और कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग के साथ गेमिंग का बड़ा शौक रखता है. लेकिन यह बढ़ता स्क्रीन टाइम और गलत खानपान लोगों की आंखों पर सीधा असर कर रहा है. आलम यह है कि कम उम्र में ही बच्चों की आंखों पर मोटे चश्मे लग रहे हैं. आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार. कुछ प्राकृतिक जूस नियमित रूप से पीकर आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है. खासकर सर्दियों में मिलने वाले पालक. चुकंदर. गाजर और आंवला का जूस आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

आयुर्वेद में आंवला को अमृत माना गया है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जो आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं. आंवला का जूस आंखों की थकान कम करता है और उम्र के साथ कमजोर होती नजर को संभालता है. इसके सेवन से आंखों से पानी आना. जलन होना और खुजली जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है.

पालक: हरी सब्जियों का राजाविशेषज्ञ बताते हैं कि जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं. उनके लिए पालक रामबाण है. इसमें मौजूद विटामिन ए (Vitamin A). ल्यूटिन और जिएक्सैंथिन आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और रेटिना को स्वस्थ रखते हैं. यह आंखों की ड्राइनेस को कम कर रोशनी बढ़ाने में मदद करता है.

गाजर और चुकंदर: सर्दियों के ‘आई बूस्टर’गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है. जो नाइट ब्लाइंडनेस रोकने और संक्रमण से बचाने में सहायक है. वहीं चुकंदर शरीर में रक्त संचार (Blood Circulation) बेहतर बनाता है. जिससे आंखों की कमजोरी दूर होती है और धुंधलापन कम होता है. यह जूस आंखों के नीचे काले घेरों (Dark Circles) को भी कम करने में मददगार है.

इस जूस के अन्य बेमिसाल फायदे

आंखों की रोशनी में सुधार होता है.
शरीर में खून की कमी दूर होती है.
इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत होती है.
त्वचा में निखार आता है और बालों के लिए फायदेमंद है.
यह शरीर को पूरी तरह डिटॉक्स करने में मदद करता है.
About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

December 30, 2025, 11:03 IST

homerajasthan

गेमिंग और मोबाइल लवर्स के लिए जादुई जूस, डिजिटल आई स्ट्रेन का पक्का इलाज!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj