Rajasthan

Emergency Story | Narendra Modi

Last Updated:June 25, 2026, 15:31 IST

Jaipur News : जयपुर में भाजपा कार्यक्रम में मदन राठौड़ ने 1975 आपातकाल की यादें साझा की जिसमें उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के फैसलों से जुड़े कई किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि कैसे उस समय संघ पर कार्रवाई की गई थी. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी जालोर और सिरोही इलाके में आए थे. उस समय वे लोकतंत्र सेनानियों से मिलने जेल भी पहुंचे थे. मदन राठौड़ ने बताया कि उस दौरान नरेंद्र मोदी सरदार के भेष में उनसे मिलने आए थे और वे उनसे भी मिले थे. हालांकि उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनसे मिलने वाला व्यक्ति नरेंद्र मोदी हैं.सरदार के भेष में मिलने आए थे पीएम मोदी... आपातकाल की बरसी पर बोले मदन राठौड़Zoomमदन राठौड़ ने पीएम से जुड़ा कौन सा किस्सा सुनाया

जयपुर. आपातकाल की बरसी पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 1975 के दौर की कई यादें साझा कीं. उन्होंने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक फैसला नहीं था, बल्कि उस समय देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर बड़ा असर पड़ा था. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने उस दौर के घटनाक्रम, संघ से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया.

मदन राठौड़ ने कहा कि उस समय वे जालोर प्रांत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया, संघ के दफ्तरों पर छापे पड़े और हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को अपनी गतिविधियां छिपाकर चलानी पड़ती थीं. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके अनुभवों को ध्यान से सुना.

इंदिरा गांधी के चुनाव से शुरू हुई बात, फिर लगा आपातकाल
मदन राठौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था और उनके सामने राजनारायण उम्मीदवार थे. चुनाव में इंदिरा गांधी जीत गई थीं, लेकिन राजनारायण ने चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने कहा कि अदालत ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया था. इसके बाद 25 जून 1975 की रात को देश में आपातकाल लागू कर दिया गया. राठौड़ के मुताबिक उस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालयों में भी छापेमारी की गई थी. उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मण सिंह शेखावत को दूसरी जगह भेज दिया था. राठौड़ ने यह भी दावा किया कि आपातकाल के दौरान नसबंदी अभियान चलाया गया और कई मामलों में अविवाहित लोगों की भी जबरन नसबंदी कर दी गई.

पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा सुनाया पुराना किस्सा
भाजपा नेता ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी जालोर और सिरोही इलाके में आए थे. उस समय वे लोकतंत्र सेनानियों से मिलने जेल भी पहुंचे थे. मदन राठौड़ ने बताया कि उस दौरान नरेंद्र मोदी सरदार के भेष में उनसे मिलने आए थे और वे उनसे भी मिले थे. हालांकि उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनसे मिलने वाला व्यक्ति नरेंद्र मोदी हैं. उन्होंने कहा कि बाद में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और उनकी सरदार के भेष वाली तस्वीरें सामने आईं, तब उन्हें एहसास हुआ कि आपातकाल के दौरान उनसे मिलने वाले वही नरेंद्र मोदी थे. राठौड़ ने बताया कि जब उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री मोदी को बताई तो मोदी ने कहा कि उन्हें यह मुलाकात याद है और वे सचमुच उनसे मिले थे. भाजपा के कार्यक्रम में मदन राठौड़ का यह संबोधन आपातकाल के दौर की यादों और उस समय के अनुभवों पर केंद्रित रहा. कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उस दौर को लोकतंत्र के इतिहास का अहम अध्याय बताया.About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj