Akshay Kumar Zee5 Movies: जी5 पर देखें अक्षय कुमार की ये 7 फिल्में, पहली ने बदली लोगों की सोच, चौथी ने बटोरी खूब वाहवाही

Last Updated:June 22, 2026, 20:51 IST
अक्षय कुमार की स पर बनी एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर सकती. तीसरी फिल्म में गोविंदा के साथ कॉमेडी आज भी लोगों को गुदगुदाती है. कुल मिलाकर, यह आठ फिल्में हर मिजाज के दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का कंप्लीट पैकेज है, जिसे आप परिवार के साथ वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हैं.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार ने अपने करियर में कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल हर जॉनर की फिल्में की हैं. अपने हर किरदार से उन्होंने फैंस का दिल जीता है. यही वजह है कि आज भी उनकी फिल्मों का क्रेज कम नहीं हुआ है. अगर आप घर बैठे अक्षयी की फिल्में देखना चाहते हैं, तो जी5 पर मौजूद हैं उनकी ये हैरान करने वाली फिल्में.
अक्षय कुमार की राधिका आप्टे के साथ साल 2018 आई फिल्म पैडमैन एक ऐसी कहानी है, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करती बल्कि एक जरूरी सामाजिक मुद्दे पर भी बात करती है. फिल्म सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनंतम के जीवन से प्रेरित है. इसमें अक्षय एक ऐसे शख्स का किरदार निभाते हैं जो महिलाओं के लिए सस्ते और सुरक्षित सैनिटरी पैड बनाने का फैसला करता है. इस दौरान उसे समाज की सोच और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानता. फिल्म एक मजबूत संदेश देती है और देखने के बाद लंबे समय तक याद रहती है.
अगर आपको पारिवारिक और इमोशनल फिल्में पसंद हैं, तो रक्षाबंधन आपके लिए है. साल 2022 में आई फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे भाई का रोल निभाते हैं जिसकी दुनिया उसकी चार बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है. वह उनकी शादी और खुशियों के लिए हर संभव कोशिश करता है. कहानी में भाई-बहन के प्यार के साथ-साथ दहेज जैसी सामाजिक समस्या को भी दिखाया गया है. कई जगह फिल्म भावुक कर देती है और रिश्तों की अहमियत समझाती है.
Add as Preferred Source on Google
यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर बनी सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है. साल 2005 में आई फिल्म में अमिताभ बच्चन पिता और अक्षय कुमार बेटे के किरदार में नजर आते हैं. अक्षय का किरदार जिम्मेदारियों से बचता रहता है, लेकिन उसका पिता उसे जीवन की सच्चाई और जिम्मेदारी का मतलब समझाने के लिए सख्त कदम उठाता है. फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो भावुक कर देते हैं और परिवार की अहमियत का एहसास कराते हैं.
अगर आपका मूड थ्रिलर देखने का है तो ऐतराज़ एक बढ़िया चॉइस हो सकती है. साल 2004 में आई फिल्म में अक्षय कुमार ऐसे शख्स की भूमिका में हैं जिस पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं. इसके बाद वह अपने सम्मान और सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ता है. कोर्टरूम ड्रामा, सस्पेंस और दमदार परफॉर्मेंस इस फिल्म को खास बनाते हैं. कहानी शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.
रुस्तम अक्षय कुमार के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. साल 2016 में आई यह फिल्म मशहूर नानावटी केस से प्रेरित है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. फिल्म में अक्षय एक नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आते हैं, जिसकी जिंदगी एक घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और कोर्टरूम ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है. इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.
अगर आप हंसते-हंसते पेट पकड़ लेना चाहते हैं तो भागम भाग जरूर देखें. साल 2006 में आई फिल्म में अक्षय कुमार और गोविंदा की जोड़ी ने ऐसा धमाल मचाया कि आज भी लोग इसे पसंद करते हैं. गलतफहमियों, मजेदार परिस्थितियों और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से भरी यह फिल्म शुरुआत से आखिर तक मनोरंजन करती है. यह उन फिल्मों में से है जिन्हें आप बार-बार देखकर भी बोर नहीं होंगे.
अक्षय कुमार की शुरुआती सुपरहिट फिल्मों में मोहरा का नाम जरूर लिया जाता है. साल 1994 में आई यह एक दमदार एक्शन फिल्म है जिसमें रोमांच, ड्रामा और शानदार गाने सब कुछ है. फिल्म में अक्षय के एक्शन सीन उस दौर में काफी पसंद किए गए थे. इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. अगर आपको 90 के दशक की मसाला फिल्में पसंद हैं तो मोहरा आपके लिए परफेक्ट है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



