BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा की पूरी सरकार ही घुसपैठिया; राहुल गांधी ने फिर फोड़ा बम

होमताजा खबरदेश
BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा की पूरी सरकार घुसपैठिया: राहुल
Last Updated:May 06, 2026, 10:23 IST
Rahul Gandhi News: बंगाल चुनाव में राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाया है. पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट के बहाने राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा 2024 में BJP के हर छठे सांसद ने वोट चोरी से जीत दर्ज की. उन्होंने हरियाणा की पूरी सरकार को घुसपैठिया बताया और BJP पर संस्थाएं कब्जाने का आरोप लगाया
राहुल गांधी ने कहा कि जब इंस्टीट्यूशन चोरी हो जाए तो क्या ही बचता है.
Rahul Gandhi News: पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस और टीएमसी के सुर एक हैं. दोनों का कहना है कि बंगाल में वोट चोरी हुई है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक और आरोप वाला बम फोड़ा है. राहुल गांधी का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. इतना ही नहीं, उन्होंने हरियाणा की पूरी सरकार को ही घुसपैठिया बता दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा संस्थाओं को अपनी जेब में रखती है.
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं. क्या उन्हें BJP की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है. जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं. वो ख़ुद “remote controlled” हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.’
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक फिर कथित वोट चोरी को लेकर भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं. उनका दावा है कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से इन दोनों राज्यों में चुनाव की चोरी की है. असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है.
चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या परिणाम आए?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे (कुल सीट- 294)भाजपा- 207टीएमसी- 80कांग्रेस- 2अन्य- 4
असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट (126)भाजपा- 102कांग्रेस- 21एआईयूडीएफ- 2अन्य- 1
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट (234)टीवीके- 107डीएमके- 74एआईडीएमके- 53अन्य- 0
केरल विधानसभा चुनाव परिणाम (140)यूडीएफ- 100एलडीएफ-35एनडीए- 3अन्य- 2
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव रिजल्ट (30)भाजपा गठबंधन- 18कांग्रेस गठबंधन- 6अन्य- 6
About the AuthorShankar Pandit
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



