Sports

हफ्ते भर पहले फिट हो गए थे रोहित शर्मा, खेलना चाहते थे लेकिन कोच ने साफ मना कर दिया, ड्रेसिंग रूम वीडियो में किया खुलासा

होमखेलक्रिकेट

रोहित शर्मा खेलना चाहते थे, कोच ने कर दिया था मना, खुद किया खुलासा

Last Updated:May 06, 2026, 10:35 IST

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस बात का खुलासा किया है कि रोहित शर्मा पिछले हफ्ते ही फिट होकर वापसी करने को बेताब थे. उन्होंने खेलने की इच्छा जताई थी लेकिन रोक दिया गया. कोच चाहते थे कि उनको रिकवरी के लिए ज्यादा समय दिया जाए. रोहित शर्मा खेलना चाहते थे, कोच ने कर दिया था मना, खुद किया खुलासाZoomमुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया रोहित हफ्ते भर पहले ही खेलने के लिए तैयार थे.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा पिछले हफ्ते ही मैदान पर उतरना चाहते थे, इस बात का खुलासा खुद मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने किया है. उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की शानदार 84 रन की पारी की तारीफ की. उन्होंने चोट के बाद वापसी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ टीम के जीत की कहानी लिखी. MI के ड्रेसिंग रूम में जयवर्धने ने बताया कि रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद वापसी के लिए बेताब थे. 39 साल के रोहित को फिटनेस हासिल करने के लिए एक एक्स्ट्रा वीक दिया गया और उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत थी.

जयवर्धने ने कहा, “यह उनकी तरफ से शानदार प्रयास था. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की. वह खेलने के लिए बेताब थे, लेकिन इस बार हमने उस बुजुर्ग के साथ धैर्य रखा. आमतौर पर वह एक हफ्ते में वापसी कर लेते हैं. हमने उन्हें एक अतिरिक्त सप्ताह दिया ताकि वह जो करना चाहते हैं, कर सकें,”

🟥⬜️ INJURY mode

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj