Tech

स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट TV तक, सब मिलेंगे सस्ते, अमेज़न प्राइम की 3 दिन की मेगा सेल में बचत का बड़ा मौका

ऑनलाइन शॉपिंग का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अमेज़न ने ऑफिशियल तौर पर Prime Day 2026 सेल की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कंपनी की ये सालाना मेगा सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी. खास बात यह है कि इस बार Prime Day अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसलिए ग्राहकों को कई स्पेशल ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डील्स मिलने की उम्मीद है.

अमेज़न Prime Day 2026 सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी. इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किताबें, खिलौने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान पर आकर्षक छूट दी जाएगी.

कंपनी ने पहले ही हिंट दे दिए हैं कि इस बार सेल में ‘10th Anniversary Deals’, ‘New Launches’ और ‘Blockbuster Entertainment’ बड़े हाईलाइट होंगे. अमेज़न ने अपने इवेंट पेज पर कई श्रेणियों के लिए विशेष ऑफर्स को भी टीज किया है, जिनमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, Echo डिवाइस, Fire TV, फैशन और होम प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

इन बैंक कार्ड पर अलग से छूटबैंक ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न ने पुष्टि की है कि SBI Card और Axis Bank कार्ड होल्डर को सेल के दौरान 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा अमेज़न Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को 5% अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ भी दिया जाएगा.

ग्राहकों को अमेज़न Pay UPI के जरिए भुगतान करने पर अडिशनल रिवॉर्ड्स, अमेज़न Pay Later के माध्यम से ब्याज-मुक्त EMI और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर No-Cost EMI जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. यही नहीं, गिफ्ट कार्ड, मोबाइल रिचार्ज और इंश्योरेंस सेवाओं पर भी विशेष ऑफर्स दिए जाने की संभावना है.

सिर्फ शॉपिंग नहीं, ये भी है फायदाशॉपिंग के अलावा Prime मेंबर्स को Prime Video, अमेज़न Music और दूसरे Prime सर्विस का भी लाभ मिलता रहेगा. अमेज़न का कहना है कि सेल शुरू होने से पहले और भी कई नई डील्स और प्रोडक्ट लॉन्च की घोषणा की जाएगी.

अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेज़न Prime Day 2026 आपके लिए बड़ी बचत का मौका साबित हो सकता है. ऐसे में अभी से अपनी विशलिस्ट तैयार कर लेना समझदारी होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj