Rajasthan

फेसबुक चैट और आखिरी लोकेशन… कारोबारी राजेश गुप्ता ने होटल के कमरे में दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:June 25, 2026, 18:25 IST

Alwar Crime News: अलवर में एक चर्चित व्यापारी की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार तिजारा अनाज मंडी से जुड़े व्यापारी राजेश गुप्ता का शव शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर कुछ संदेश भेजे और अपनी अंतिम लोकेशन भी साझा की थी. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

फेसबुक चैट और आखिरी लोकेशन... कारोबारी राजेश गुप्ता ने होटल के कमरे में दी जानZoomव्यापारी राजेश गुप्ता ने गेस्ट हाउस के ऊपर बने एक कमरे में छत की गाटर से फंदा लगा लिया

अलवर: अलवर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां तिजारा अनाज मंडी के एक जाने-माने और चर्चित व्यापारी ने शहर के एक गेस्ट हाउस में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद से पूरे व्यापारिक जगत और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

यह दिल दहला देने वाली घटना शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड के पास स्थित ‘दा रॉयल गेस्ट हाउस’ में हुई. बताया जा रहा है कि तिजारा के व्यापारी राजेश गुप्ता ने गेस्ट हाउस के ऊपर बने एक कमरे में छत की गाटर से फंदा लगा लिया. जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और घटना का पता चला, तो गेस्ट हाउस प्रबंधन के होश उड़ गए. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सोशल मीडिया पर भेजी थी आखिरी लोकेशनइस घटनाक्रम से जुड़ी एक बड़ी बात यह सामने आई है कि व्यापारी राजेश गुप्ता ने यह आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपनी फेसबुक चैट के जरिए किसी को अपनी आखिरी लोकेशन और संदेश भेजा था. जैसे ही इस बात का आभास हुआ, तिजारा पुलिस तुरंत हरकत में आई और मृतक राजेश गुप्ता के घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद तुरंत अलवर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस को सूचित किया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में मृत घोषितइस घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिसइस घटना की सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं. तिजारा अनाज मंडी के इतने बड़े व्यापारी द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने से सब हैरान है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की बारीकी से जांच कर रही है. आखिर व्यापारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और उस फेसबुक चैट में क्या लिखा था, पुलिस अब इन सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj