Entertainment

राजेश शर्मा की बिगड़ी सेहत पर फिल्म बिरादरी नाराज, मुख्यमंत्री से की मेकर्स की शिकायत, खड़े किए गंभीर सवाल

Last Updated:July 09, 2026, 23:21 IST

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने चिंता जताई है. एसोसिएशन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है. अक्षय कुमार सहित तमाम सितारों ने राजेश शर्मा की सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.

ख़बरें फटाफट

राजेश शर्मा की बिगड़ी सेहत पर फिल्म बिरादरी नाराज, सीएम से की मेकर्स की शिकायतZoomअक्षय कुमार ने दोस्त राजेश शर्मा के लिए मांगी दुआ.

नई दिल्ली: हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग चल रही थी. सेट पर मशहूर एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत अचानक इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत कोलकाता ले जाना पड़ा. वे एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. घटना से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है. अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराने की मांग उठाई है. दरअसल, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर सेट पर ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी सेहत इतनी खराब हो गई.

घटना ने फिल्म के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एसोसिएशन का पूछना है कि जब शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा की हालत इतनी नाजुक थी, तो उन्हें तुरंत हैदराबाद के ही किसी बड़े अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया? क्या फिल्म के सेट पर इमरजेंसी मेडिकल हेल्प या एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं थी? साथ ही, सेट पर सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों के पालन पर भी सवाल उठाए गए. एसोसिएशन ने चिंता जताते हुए कहा कि अक्सर फिल्म सेट्स पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर और तकनीशियन काम छूटने के डर से खराब सुविधाओं के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते, जिससे प्रोडक्शन हाउस की लापरवाही छिप जाती है.

मुख्यमंत्री से दखल देने की अपील ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मामले को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से तुरंत दखल देने की अपील की है. उन्होंने मांग की है कि रामोजी फिल्म सिटी में हुए हादसे की बारीकी से जांच हो. अगर मेकर्स या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई भी लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही, एसोसिएशन ने मांग रखी है कि प्रोडक्शन हाउस को राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाना चाहिए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी फिल्म का बजट या स्टारडम किसी इंसान की जान से बढ़कर नहीं हो सकता. हर एक कलाकार व कर्मचारी को सुरक्षित माहौल में काम करने का पूरा अधिकार है.

अक्षय कुमार को दोस्त की सताई चिंताफिल्मी सितारे भी राजेश शर्मा की सेहत को लेकर चिंतित हैं. अक्षय कुमार ने एक्स पर राजेश शर्मा की फ़ोटो शेयर करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना की. उन्होंने लिखा, ‘दोस्त राजेश शर्मा की खराब सेहत के बारे में सुनकर चिंतित हुआ. शूटिंग के दौरान उन्हें कीड़े ने काट लिया था. उम्मीद है कि महादेव उन्हें जल्दी और पूरी तरह से ठीक कर देंगे. जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj