पहले ‘बैरण’ का जलवा, अब ‘बरसात’ से किया धुआं-धुआं, ‘बंजारे’ ने बनाया लगातार दूसरा नंबर 1 सॉन्ग

हरियाणा की भाईयों की जोड़ी “बंजारे” ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ये पहले हरियाणवी कलाकार बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो बार देश में नंबर 1 गाने दिए हैं. ये वही जोड़ी है जिन्होंने सुपरहिट गाना “बैरण” दिया था. वो गाना जो इंस्टाग्राम पर हर किसी का फेवरेट बन गया. हर कोई इसपर रील बनाता नजर आया. इसके बाद बंजारे जोड़ी ने “बरसात” लॉन्च किया और ये भी स्पॉटिफाई के टॉप गाने भारत की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गया है. “बरसात” को स्पॉटिफाई, यूट्यूब, बिलबोर्ड, एप्पल और शाजम जैसे अंतरराष्ट्रीय संगीत चार्ट्स में भी खूब पसंद किया जा रहा है. रिलीज के बाद से इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है और यूट्यूब पर 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. साथ ही, गाने को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के भारत में प्रचार अभियान का हिस्सा बनाया गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



