Health

ब्लड प्रेशर की सही जांच कैसे की जाती है, अभी जान लीजिए सही तरीका, अधिकांश लोगों की नहीं आती सही रीडिंग

Last Updated:August 20, 2026, 17:27 IST

How to Measure correct Blood Pressure: भारत में 23 प्रतिशत लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है. यानी 4 में से एक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में हाई ब्लड प्रेशर है. मुश्किल यह है कि इनमें से अधिकांश को पता ही नहीं कि उनके शरीर हाई ब्लड प्रेशर नाम का टाइम बम पल रहा होता है. उससे भी बड़ी बात यह है कि लोग बीपी की सही जांच नहीं कर पाते हैं. ऐसे में बीपी की सही जांच कैसी करनी चाहिए, इसके बारे में यहां स्टेप बाय स्टेप गाइड जान लीजिए.
ब्लड प्रेशर की सही जांच कैसे की जाती है, अभी जान लीजिए सही तरीका Zoomबीपी जांचने का सही तरीका.

How to Measure Accurate Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर बीमारी है. यह बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर के अंदरूनी अंगों को धीरे-धीरे खोखला करता रहता है. भारत में लगभग 22 करोड़ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है. जब धमनियों में खून का दबाव लगातार अधिक बना रहता है तो हार्ट को खून पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किड्नी फेलियर और आंखों की रोशनी जाने जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देती है. अक्सर शुरुआत में कोई परेशानी महसूस न होने के कारण लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, जिससे यह जानलेवा रूप ले लेता है. इसलिए इसे समय पर नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है. पर क्या आपको पता है कि बीपी की जांच कैसे की जाती है. आमतौर पर बीपी की जांच को लोग सामान्य मान लेते हैं लेकिन अगर आप सही तरीके से बीपी की जांच नहीं करेंगे तो सही रीडिंग नहीं आएगी. इससे इलाज पर असर पड़ेगा. इसलिए हमने सी के बिड़ला अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से सही तरीके से बीपी जांच करने के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका सही तरीका बताया.

बीपी की जांच करते समय गलतियां

डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि लोग बीपी जांच करते समय कई तरह की गलतियां करते हैं. लेकिन ये छोटी-सी लापरवाही भी गलत रीडिंग दे सकती है. इससे इलाज प्रभावित होता है. सबसे पहले तो लोग चलने, सीढ़ियां चढ़ने, चाय, कॉफी पीने या स्मोकिंग के तुरंत बाद बीपी नापने लगते हैं. यह तरीका गलत है. बीपी जांचने से पहले कम से कम 5 मिनट शांत बैठना जरूरी है. बीपी जांच के समय सही मुद्रा का होना जरूरी है. इसके लिए पीठ को सहारा बिल्कुल नहीं देना चाहिए. वहीं पैरों को क्रॉस करके बैठना या बीपी नापते वक्त बात करना, हंसना रीडिंग को 10-15 पॉइंट तक बढ़ा सकता है. बीपी जांच के समय हाथ को दिल के स्तर पर रखना चाहिए लेकिन लोग ऐसा नहीं करते. हाथ को नीचे लटकाना या बहुत ऊपर उठाना सबसे आम गलती है. अगर आप हाथ में बीपी मशीन के बहुत छोटा या बड़ा कफ बांधते हैं, कफ को कपड़ों के ऊपर लपेटते हैं या उसे बहुत ज्यादा कसते हैं या ढीला बांधते हैं तो इससे गलत रीडिंग देता है. अगर आपका पेट बहुत भरा है ज्यादा खा लिए है या पेशाब रोके हुए हैं तो बीपी में उपर-नीचे की रीडिंग में फर्क हो सकता है.

सही बीपी कैसे जांचें

सही बीपी जांचने के लिए सबसे पहले 5 मिनट वहां के वातावरण में एकदम शांत रहें और आराम से सुकून का अनुभव करें. घबराहट हो जाए तो पहले इसे कंट्रोल करें. फिर अपने पैरों को फर्श पर सपाट रखें और अपनी पीठ को सहारा देकर आराम से कुर्सी बैठ जाएं.अब बीपी मशीन से कफ को अपने बांह के ऊपर में लपेट दें. यह न तो ज्यादा टाइट हो न ही ज्यादा ढीला. इसे कपड़े के उपर न बांधें, स्किन के उपर बांधे. जिस हाथ में आपने कफ लगाया है उसे हार्ट के समान सीध में लेजाकर मेज पर रख लें. जब कफ बांह में सही से सेट हो जाए तो ब्लड प्रेशर की माप के लिए ऑटोमेटिक मॉनिटर पर स्टार्ट बटन दबाएं. जब मॉनिटर आपके रक्तचाप की रीडिंग दिखाता है तो कफ फूलेगा और फिर धीरे-धीरे पिचक जाएगा. सिस्टोलिक (उपर वाला) और डायस्टोलिक (नीचे वाला) दोनों रीडिंग पर ध्यान दें. अब कुछ देर तक शांत और विश्राम की मुद्रा में रहें. फिर मशीन की रीडिंग को नोट कर लें. रीडिंग लेने के कुछ देर तक फिर इंतजार करें और फिर से उसी प्रक्रिया को दोहराएं. आमतौर पर लोग यही गलती करते हैं. सिर्फ एक बार माप लेते हैं जो तरीका गलत है. दोनों बार ली गई रीडिंग का औसत निकाल लें. बीपी माप का यह तरीका एकदम परफेक्ट है.

About the AuthorLakshmi Narayan

मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…

और पढ़ेंFirst Published :

August 20, 2026, 17:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj