National

पहले बड़ा बेटा फरार, फिर छोटे भाई से शादी, अब विदाई पर अटका मामला..मिर्जापुर में अजब शादी का गजब मामला सुनकर पकड़ लेंगे माथा

Last Updated:April 22, 2026, 06:09 IST

मिर्जापुर में एक चौंकाने वाला शादी का मामला सामने आया है, जहां तय दूल्हा शादी के दिन फरार हो गया. परिवार ने छोटे भाई से शादी कराई, लेकिन बाद में दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया गया. अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए प्रशासन के चक्कर लगा रहा है.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अजब शादी का गजब मामला सामने आया है. जिस युवक से लड़की की शादी तय हुई थी वह लड़का शादी के दिन फरार हो गया. इसके बाद शादी वाले दिन लड़के के परिजनों ने छोटे भाई से शादी करने के लिए राजी हो गए. जिस पर लड़की के परिवार के लोग सहमत हो गए. धूमधाम के साथ बारात आई और शादी हुई, लेकिन शादी के बाद दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया.

लड़के के परिवार के लोगों ने कहा कि जब हमारा बड़ा लड़का मिल जाएगा, तो विदाई कराएंगे. शादी के बाद विदाई ना होने से नाराज दुल्हन के परिवार के लोग एसपी कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने पत्रक सौपा. उन्होंने कहा कि जिसके साथ लड़के की शादी तय हुई है, उसी के साथ विदाई कराया जाए.

देहात कोतवाली के पिपराडाड के रहने वाली एक लड़की की शादी कटका वाराणसी में तय हुआ था. छह महीने पहले अमानत और बरक्षा होने के बाद 20 अप्रैल को शादी तय थी, लेकिन शादी के दिन लड़का पक्ष ने बारात लाने से इंकार कर दिया. लडके पक्ष की ओर से कहा गया कि मेरा बड़ा लड़का भाग गया है अब आप छोटे लड़के से शादी कर लीजिए. छोटे बेटे से शादी के लिए राजी होने के बाद बारात आई. सिंदूरदान करके दोनों एक होने को राजी हुए, लेकिन विदाई की बारी आई तो दूल्हा फ़रार हो गया. विदाई न होने से नाराज दुल्हन के परिजनों ने एसपी और डीएम को पत्रक सौपा है.

नहीं कराई विदाई

पीड़िता ने बताया कि छह महीने पहले मेरी शादी लगी थी. 20 अप्रैल को शादी तय थी. शादी से पहले लड़का फरार हो गया. लड़के के जाने के बाद घर वाले दूसरे बेटे से शादी की बात कहीं, जिसपर लड़की पक्ष के लोग राजी हुए. हालांकि, दूसरे बेटे के बीमार होने की बात कहकर बारात लाने से इंकार कर दिया. परिजनों से बातचीत के बाद लड़के पक्ष ने चौथे बेटे से शादी की बात कहीं. चौथे बेटे से शादी की बात पर लड़की पक्ष तैयार हो गए. लड़के के परिवार के लोग बारात लेकर आए और शादी हुई, लेकिन शादी के बाद लड़की ले जाने से इंकार कर दिया. उनका कहना है कि फरार लड़के को खोजकर विदाई कराएंगे. हमने डीएम को पत्रक सौपा है.

बिटिया के साथ न्याय हो

मां ने कहा कि लड़की के साथ न्याय हो. जिसके साथ शादी हुई है, उसके साथ लड़की की विदाई हो. अपने घर ले जाकर इज्जत और मान और सम्मान के साथ रखें. छह महीने पहले ही शादी तय हुई थी, लेकिन जिससे शादी तय हुई थी वह फरार हो गया. उसके छोटे भाई से शादी हुई थी. हम चाहते है कि जिससे शादी हुई है, उसके साथ विदाई हो. यह अन्याय है और हम चाहते हैं कि विदाई हो. इसलिए डीएम और एसपी को हमने पत्रक सौपा है.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

April 22, 2026, 06:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj