Rajasthan

बेटी के जन्म पर बजा बैंड-बाजा! माता-पिता का अनोखा सेलिब्रेशन देख लोग बोले- यही है असली नई सोच

Last Updated:April 22, 2026, 06:20 IST

Bhilwara Birth Baby Girl Celebration: बेटी के जन्म को लेकर समाज में जहां कई जगह आज भी संकीर्ण सोच देखने को मिलती है, वहीं इस परिवार ने एक मिसाल पेश की है. बेटी के जन्म पर माता-पिता ने ऐसा भव्य जश्न मनाया कि हर कोई देखकर हैरान रह गया. घर में खुशियों का माहौल, सजावट, मिठाइयों का वितरण और धूमधाम से सेलिब्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया. इस पहल ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं. यह घटना नई सोच और बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाती है, जहां बेटियों का स्वागत गर्व और खुशी के साथ किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: अक्सर देखा जाता है कि घर पर जब बेटे का जन्म होता है तब परिवार के लोग कई अलग-अलग तरीकों से खुशियां मनाते हैं और जश्न से बेटे का स्वागत करते हैं लेकिन इसके विपरीत अगर बेटी होती है तो यह खुशियां साइलेंट मोड पर चली जाती है लेकिन भीलवाड़ा में एक ऐसा नजारा देखने को मिला है जहां इसके मायने बदल दिए हैं.

भीलवाड़ा के पोरवाल परिवार में बालिका जन्म होने के बाद उन्होंने बेटी का स्वागत इस तरीके से किया कि उन्होंने जिला अस्पताल से अपने घर तक गाड़ी को पूरी तरीके से सजा दिया है और गाड़ी पर बैनर लगाकर एक अनोखा संदेश दिया है जिसमें खास तौर पर लिखा गया है कि घर पर बेटी आई है और खुशियों की बहार आई है यह संदेश हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और हर कोई व्यक्ति इसके तारीफ कर रहा है.

बेटी आई है, खुशियों की बहार लाई हैअस्पताल से नवजात को घर लाते समय कारों को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से सजाया गया. गाड़ियो पर बड़े बैनर लगाए गए, जिन पर लिखा था “बेटी आई है, खुशियों की बहार लाई है”. जैसे ही परिवार घर के लिए निकला, यह सफर एक खुशी के जुलूस में बदल गया. पूरे शहर में इस अनोखे जश्न ने लोगों का ध्यान खींचा और हर कोई इस खुशी में शामिल होता नजर आया. रास्ते में बच्चों को गुब्बारे बांटे गए, जिससे माहौल और भी रंगीन और उत्सवमय हो गया.

घर में खुशियां और नई पहचान आईनवजात के पिता संतोष पोरवाल ने भावुक होकर बताया कि जब वे अस्पताल से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में आम लोगों ने रुककर बधाइयां दीं. उस पल उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो भगवान खुद आशीर्वाद दे रहे हों. उन्होंने कहा आज हमारी जिंदगी का सबसे यादगार दिन है, हमें अपनी बेटी पर गर्व है. हमें काफी खुशी हो रही है हमारा पूरा परिवार खुश है इसलिए हमने हमारी बेटी के जन्म को यादगार बनाने के लिए यह तरीका अपनाया है इसकी शहर में कई लोगों ने तारीफ भी की है वहीं नवजात की पिता ने बताया कि आज के समय में बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं है. बेटी भी लक्ष्मी का ही स्वरूप होती है. उसके जन्म से ही घर में खुशियां और नई पहचान आई है. उन्होंने कहा कि बेटियां सच में आशीर्वाद होती हैं, जो अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराती हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

April 22, 2026, 06:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj