Sports

वैभव सूर्यवंशी अंदर, अभिषेक शर्मा बाहर, टीम इंडिया में होंगे 3 बदलाव? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. ऐसे में अंतिम मैच के परिणाम का सीरीज के विजेताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस स्थिति को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन के पास दिल्ली मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है. भारतीय टीम इस मैच में 3 बदलाव के साथ उतर सकती है. वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

इस मुकाबले के तुरंत बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए जापान का दौरा करना है, जहां वे अगले हफ्ते जापान के खिलाफ एक टी20 मैच भी खेलेंगे. इस व्यस्त शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए मुख्य खिलाड़ियों को तरोताजा रखना और बैकअप खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस देना टीम प्रबंधन की प्राथमिकता हो सकती है. शुरुआती दोनों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), यश ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी थी. अब जब सीरीज हाथ में है, तो इन तीनों खिलाड़ियों को दिल्ली टी20 में मैदान पर उतरने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन्हें इलेवन में शामिल करने के लिए किन खिलाड़ियों को बाहर बैठना होगा?

वैभव सूर्यवंशी सहित 3 खिलाड़ियों को तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका.

वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की चुनौतीटीम संयोजन के लिहाज से देखा जाए तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह देना एक पेचीदा फैसला होगा. अगर वैभव को टीम में शामिल किया जाता है, तो शीर्ष क्रम के किसी इन-फॉर्म बल्लेबाज को बाहर करना पड़ेगा. शुरुआती दो मैचों में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, दोनों ने ही अपने शानदार प्रदर्शन से चयन को सही साबित किया है. दोनों ने एक-एक अर्धशतक जमाया है और वह भी 250 से अधिक के तूफानी स्ट्राइक रेट से. ऐसे में वैभव को फिट करने के लिए अभिषेक या संजू में से किसी एक को बाहर बैठाना टीम प्रबंधन के लिए आसान फैसला नहीं होगा, क्योंकि ऐसा करने पर कई सवाल खड़े हो सकते हैं. फिर भी अभिषेक को तीसरे टी20 से बाहर किया जा सकता है.

बुमराह को आराम की संभावनादूसरी ओर, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने के फैसले पर शायद ही कोई सवाल उठाए. लगभग दो महीने के लंबे ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने शुरुआती दोनों मैचों में अपने चार-चार ओवर का पूरा कोटा फेंका है. चूंकि सीरीज का नतीजा तय हो चुका है, इसलिए एशियन गेम्स जैसे अहम टूर्नामेंट से पहले बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना समझदारी भरा कदम होगा.

यश ठाकुर की हो सकती है एंट्रीयदि बुमराह को दिल्ली टी20 में विश्राम दिया जाता है, तो विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. यश ठाकुर ने इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20ई डेब्यू किया था. इस सीरीज के लिए उन्हें शुरुआत में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें टीम से जोड़ा गया. वह आने वाले एशियन गेम्स 2026 की स्क्वाड का भी अहम हिस्सा हैं, ऐसे में मुख्य टूर्नामेंट से पहले उन्हें कुछ जरूरी मैच टाइम देना भारत के लिहाज से काफी फायदेमंद रहेगा.

वाशिंगटन सुंदर निभा सकते हैं अहम भूमिकागेंदबाजी विकल्प को और मजबूत करने के लिए टीम में तीसरा संभावित बदलाव वाशिंगटन सुंदर के रूप में हो सकता है. सुंदर एक माहिर ऑफ-स्पिनर होने के साथ-साथ एक मजबूत निचले क्रम के बल्लेबाज भी हैं. उन्हें शिवम दुबे की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. शुरुआती दो मुकाबलों में शिवम दुबे को बल्लेबाजी का कोई खास मौका नहीं मिला और गेंदबाजी या फील्डिंग में भी वह प्रभावित करने में नाकाम रहे. बुमराह की अनुपस्थिति में भारत को एक स्थिर पांचवें गेंदबाज की दरकार होगी, और सुंदर इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं. सुंदर के पास पावरप्ले में नई गेंद से किफायती गेंदबाजी करने का बेहतरीन अनुभव है और वह जरूरत पड़ने पर किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj