Entertainment

‘फितूर’ का प्रोमो रिलीज, इमोशनल हुई देबचंद्रिमा सिंघा रॉय, बोलीं- ये सिर्फ शो नहीं, हर लड़की की अनकही कहानी है

Last Updated:July 06, 2026, 16:59 IST

देबचंद्रिमा सिंघा रॉय अपने नए टीवी शो ‘फितूर’ के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं. शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. गर्ल्स स्कूल से को-एड कॉलेज जाने वाली लड़कियों के मन के डर और घबराहट को बयां करती यह कहानी आपके दिल को छू जाएगी. नीचे पढ़ें पूरी खबर-'फितूर' का प्रोमो देख इमोशनल हुईं देबचंद्रिमा, शो को बताया हर लड़की की कहानीZoom

नई दिल्ली: एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय इन दिनों अपने नए शो ‘फितूर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है. हाल ही में देबचंद्रिमा ने अपने इस नए शो और इसमें निभाए जा रहे अपने रोल को लेकर खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि यह शो उनके लिए सिर्फ एक एक्टिंग प्रोजेक्ट या कोई मामूली किरदार नहीं है, बल्कि यह आज के दौर की कई लड़कियों की अनकही भावनाओं और उनकी असल जिंदगी की कहानी है.

प्रोमो देखकर हुईं इमोशनल

देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने बातचीत के दौरान बताया कि यह शो उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह उन अनुभवों और सच्चाई को दिखाता है, जो आज भी हमारे समाज में कई लड़कियों के जीवन का एक अहम हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने खुद इस शो का प्रोमो देखा, तो वह भावुक हो गईं और तुरंत खुद को इस कहानी से जोड़कर देखा. एक्ट्रेस के मुताबिक, यह कहानी केवल एक लड़की की नहीं है, बल्कि उन हजारों-लाखों लड़कियों के सफर को बयां करती है जो अपने अंदर के डर, घबराहट और कम कॉन्फिडेंस को छुपाकर जिंदगी में एक नई शुरुआत करने की कोशिश करती हैं.

गर्ल्स स्कूल से को-एड कॉलेज का सफर

अपने किरदार और शो के मैसेज को समझाते हुए देबचंद्रिमा ने कहा कि जब कोई लड़की सिर्फ लड़कियों वाले स्कूल से पढ़ाई पूरी करके अचानक किसी को-एड कॉलेज में कदम रखती है, तो उसके लिए यह बदलाव बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण होता है. वहां का माहौल और लड़के-लड़कियों का साथ में पढ़ना उसके मन में एक अजीब सी हिचक और घबराहट पैदा करता है. देबचंद्रिमा चाहती हैं कि जो भी लड़की इस शो को देखे, उसे यह अहसास हो कि वह इस डर में अकेली नहीं है. शुरुआत में घबराना बिल्कुल नॉर्मल बात है, लेकिन समय और कॉन्फिडेंस के साथ हर नई शुरुआत को एक खूबसूरत कहानी में बदला जा सकता है.

दो अलग-अलग दुनिया की टक्कर

शो के मेकर्स ने भी इस नए प्रोमो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कहानी की एक दिलचस्प झलक दिखाई है. मेकर्स के अनुसार, कहानी में एक किरदार की जिंदगी बिल्कुल सादगी से भरी हुई है, जबकि दूसरा किरदार स्वभाव से बेहद बेचैन और बेपरवाह है. ये दोनों ही किरदार अलग-अलग सोच और अलग बैकग्राउंड से आते हैं. जब ये दो अलग-अलग दुनिया आपस में टकराएंगी, तो कहानी किस दिलचस्प मोड़ पर जाएगी, यही इस शो का असली रोमांच है. यह शो सिर्फ रोमांस या ड्रामे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के दिल की उन बातों को सामने लाता है जिन्हें वे अक्सर महसूस तो करते हैं पर किसी से कह नहीं पाते.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj