पेरू में प्लेन क्रैश में 13 लोगों की मौत, ‘एलियन’ के रहस्य वाली नाज्का लाइंस की सैर बनी आखिरी सफर – Peru Plane Crash Nazca Lines

Last Updated:August 02, 2026, 05:49 IST
Peru Plane Crash: पेरू के नाज्का शहर के पास पर्यटकों को नाज्का लाइंस दिखाने वाला एक छोटा विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में 11 पर्यटकों और दो पायलटों समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई. यह विमान UNESCO विश्व धरोहर नाज्का लाइंस के ऊपर उड़ रहा था. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. इससे पहले 2010 और 2022 में भी प्लेन क्रैश हो चुके हैं.पेरू में हुआ विमान हादसा. (फाइल/सांकेतिक फोटो/ Reuters)
Nazca Lines Plane Crash: पेरू के मशहूर नाज्का लाइन्स (Nazca Lines) को देखने निकले पर्यटकों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया. शनिवार को पर्यटकों को लेकर उड़ रहा एक छोटा विमान दक्षिणी पेरू के नाज्का शहर के पास एक खेत में क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 11 पर्यटक और दो पायलट शामिल थे. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, विमान एयरोडियाना (Aerodiana) एयरलाइन का था और नाज्का लाइन्स को ऊपर से देखने वाले उड़ान (Sightseeing Flight) पर निकला था. उड़ान के दौरान ही विमान हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और यात्रियों की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है.
जमीन पर बनी नाज्का लाइंस.
नाज्का लाइन्स क्या है?
नाज्का लाइन्स दुनिया के सबसे रहस्यमयी पुरातात्विक स्थलों में गिनी जाती हैं. ये विशाल आकृतियां पेरू के रेगिस्तान में सैकड़ों साल पहले स्थानीय आदिवासी समुदायों ने जमीन की ऊपरी परत हटाकर बनाई थीं. इनमें पक्षियों, बंदरों, मकड़ियों और कई ज्यामितीय आकृतियों के विशाल चित्र शामिल हैं, जिन्हें पूरी तरह केवल आसमान से देखा जा सकता है. कई लोग इसे एलियन से भी जोड़ते हैं. इसी अनोखी वजह से हर साल हजारों पर्यटक छोटे विमानों से इन आकृतियों का हवाई नजारा देखने पहुंचते हैं. यह स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है.
नाज्का लाइंस.
हादसा कैसे हुआ?
पुलिस अधिकारी जॉर्ज एंड्रेड के अनुसार, विमान नाज्का लाइन्स के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी वह नियंत्रण खो बैठा और खेत में जा गिरा. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि किसी के बचने की संभावना नहीं रही. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चार शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी शवों को निकालने का अभियान जारी है. यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे हुआ. विमान ने पिस्को (Pisco) एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी.
🇵🇪 A tourist plane crashed near Peru’s Nazca Lines today, killing all 13 people on board.
The Cessna Caravan, operated by Aerodiana, was on a low-altitude scenic flight over the famous geoglyphs with 11 passengers and 2 pilots. No survivors.
These overflights are popular…



