Rajasthan

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर-दौसा में लंबी कतारें

Last Updated:August 10, 2026, 07:09 IST

Rajasthan News Live: सावन के दूसरे सोमवार पर राजस्थान के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जयपुर के ताड़केश्वर महादेव और झारखंड महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लगी हैं. दौसा…और पढ़ेंLive: हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय, सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़Zoom

सावन के दूसरे सोमवार पर राजस्थान के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है

Rajasthan News Live: सावन के दूसरे सोमवार पर राजस्थानभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. जयपुर, दौसा, धौलपुर और कोटा समेत कई शहरों में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. छोटी काशी जयपुर के ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव समेत प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और सजावट की गई. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे. दौसा में पंच महादेव की नगरी में भक्तों की भारी भीड़ रही. देवगिरी पहाड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब दो घंटे तक कतार में लगना पड़ा.

सावन के दूसरे सोमवार पर जयपुर के शिवालयों में उमड़ी आस्था

सावन के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी जयपुर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव समेत प्रमुख शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं. सावन सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु बेलपत्र, दूध और अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं. भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. सुबह से मंदिरों में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है.

दौसा में नीलकंठ महादेव के दर्शन को उमड़ा सैलाब, 2 घंटे इंतजार

सावन के दूसरे सोमवार पर पंच महादेव की नगरी दौसा में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. देवगिरी पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. श्रद्धालुओं को बाबा नीलकंठ के दर्शन के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा. भारी भीड़ के चलते मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया. भक्त मंदिर के बाहर से ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं. मंदिर समिति से जुड़े स्वयंसेवक दूर से जल का लोटा लेकर श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करवा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है. एसपी शंकर लाल समेत पुलिस अधिकारी व्यवस्था संभाल रहे हैं.

धौलपुर में सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, लगी कतारें

सावन के दूसरे सोमवार पर धौलपुर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सैपऊ महादेव, अचलेश्वर, चोपड़ा और भूतेश्वर महादेव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. महिला और पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन नजर आए. भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक, सहस्रधारा और गंगाजल से अभिषेक किया. इसके साथ ही बेलपत्र, दूध, शर्करा, आक और धतूरे से भोलेनाथ का पूजन किया गया. सावन सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे. भीड़ के चलते मंदिरों में व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया.

कोटा में सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोटा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. शहर के प्राचीन कंसुआ मंदिर और अन्य प्रमुख शिवधामों में सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे. सावन सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया. मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे. खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में कोचिंग स्टूडेंट्स भी अपने परिजनों के साथ मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है. मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए हैं.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 07:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj