Rajasthan

लिव-इन में रह रही महिला को खोजने पहुंचा काफिला? सांचौर के माखुपुरा में हंगामा, 24 लोग अरेस्ट

Last Updated:August 10, 2026, 07:32 IST

Jalore Sanchore Makhupura Village Dispute: जालोर के सांचौर के माखुपुरा में एक परिवार के घर के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में सवार होकर लोग वहां पहुंचे. परिवार ने आरोप लगाया कि लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद घर में घुसने और परिजनों के अपहरण का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई वाहनों को जब्त कर 24 लोगों को हिरासत में लिया. दूसरी ओर, आरोपी पक्ष का कहना है कि उनके परिवार की एक महिला एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही है और वे उसे खोजने के लिए गांव पहुंचे थे. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और लिव-इन से जुड़े मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideलिव-इन में रह रही महिला को खोजने पहुंचा काफिला? माखुपुरा में हंगामा, 24 अरेस्टZoomजालोर के माखुपुरा में एक परिवार के घर के बाहर दर्जनों गाड़ियों का काफिला पहंचने से हंगामा

जालोर. सांचौर उपखंड क्षेत्र के माखुपुरा गांव में गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ पहुंचे लोगों को लेकर विवाद सामने आया है. एक परिवार ने आरोप लगाया है कि दर्जनों वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की तथा घर में जबरन घुसकर परिजनों पर हमला और अपहरण करने की कोशिश की. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कई वाहनों को जब्त किया.

एहतियात के तौर पर पुलिस ने झगड़े की आशंका में 24 लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि, दूसरे पक्ष ने आरोपों से इनकार करते हुए पुलिस को बताया कि उनके परिवार की एक महिला एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और वे उसे तलाशने के लिए माखुपुरा पहुंचे थे. पुलिस को दी गई लिखित रिपोर्ट के अनुसार, एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में सवार होकर लोग माखुपुरा गांव में एक परिवार के घर पहुंचे. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद लोगों ने घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई.

घर के बाहर गाड़ियों का काफिला पहुंचने से मचा हंगामा

परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन घर में प्रवेश करने की कोशिश की और परिजनों के साथ मारपीट की. इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के अपहरण की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. हंगामे और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई.

आरोपी पक्ष ने बताया अलग कारण

दूसरी ओर, मामले में हिरासत में लिए गए लोगों के पक्ष का कहना है कि वे किसी परिवार पर हमला करने या किसी का अपहरण करने के इरादे से माखुपुरा नहीं पहुंचे थे. आरोपी पक्ष ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की एक महिला एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है. परिवार के लोग उसी महिला का पता लगाने और उसे वापस खोजने के उद्देश्य से माखुपुरा पहुंचे थे. आरोपी पक्ष ने मारपीट और अपहरण की कोशिश के आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि महिला के संबंध में जानकारी लेने के दौरान विवाद की स्थिति बनी, लेकिन उनका उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं था.

24 लोगों को हिरासत में लिया गया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से कई वाहनों को अपने कब्जे में लिया है. पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 लोगों को हिरासत में लिया. बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ पहुंचने से गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाया. पीड़ित परिवार की ओर से दी गई रिपोर्ट में लगाए गए मारपीट और अपहरण के प्रयास के आरोपों की भी जांच की जा रही है. वहीं, लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े पूरे मामले को भी पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है. फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jalor,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 07:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj