Rajasthan

निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उदयपुर के जगदीश मंदिर में दर्शन को लगी लंबी कतारें

होमताजा खबरधर्म

भीषण गर्मी भी नहीं रोक पाई श्रद्धा, जगदीश मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:June 25, 2026, 15:00 IST

Nirjala Ekadashi Udaipur Jagdish Temple Crowd: निर्जला एकादशी पर उदयपुर का प्रसिद्ध जगदीश मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. सुबह मंगला आरती से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भगवान विष्णु के दर्शन के लिए पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु विशेष रूप से उदयपुर आए. भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने छाया, कूलर और पंखों की व्यवस्था की. मंदिर समिति के सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे. भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर के बाहर पानी, शरबत और प्रसाद वितरण भी किया गया.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को उदयपुर शहर पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आया. शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, लेकिन सबसे अधिक रौनक जगदीश चौक स्थित जगदीश मंदिर में रही.यहां सुबह मंगला आरती के समय से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था और देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया. हाथों में पूजा की थाली, माथे पर तिलक और ठाकुर जी के जयकारों के साथ श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन का इंतजार करते नजर आए.

बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मंदिर पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई परिवार विशेष रूप से निर्जला एकादशी के दर्शन के लिए उदयपुर आए. भीषण गर्मी के बीच मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए. दर्शन के लिए लगाई गई कतारों के ऊपर छाया की व्यवस्था की गई थी. वहीं कूलर और पंखे भी लगाए गए ताकि भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके.

निर्जला एकादशी का व्रत और पूजा दोनों फलदायी है

मंदिर परिसर में सेवा कार्य में जुटे पुजारी परिषद और मंदिर समिति के सदस्य लगातार श्रद्धालुओं की मदद करते दिखाई दिए. कई सदस्य हाथों में पंखे लेकर लाइन में खड़े लोगों को हवा करते नजर आए, जिसकी श्रद्धालुओं ने भी सराहना की. मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों का कहना था कि निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व बेहद खास है. मान्यता है कि इस दिन किया गया व्रत और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी होती है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं.

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

मंदिर के बाहर भी धार्मिक माहौल देखने को मिला. कई सामाजिक संगठनों और भामाशाहों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवक लगातार लोगों को पानी और प्रसाद वितरित करते रहे.मंदिर परिसर में गूंजते भजन और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj