Food | Recipe | Kitchen Hacks | मानसून में जरूर चखें राजस्थानी लेस्वे की सब्जी, देसी मसालों का स्वाद बना देगा दीवाना

Last Updated:June 27, 2026, 16:14 IST
Rajasthan famous Resve Ki Sabji Recipe : मानसून में राजस्थान के गांवों में लेस्वे की सब्जी और चटनी पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा, गृहिणी निरमा देवी के अनुसार पीढ़ियों से चली आ रही यह रेसिपी पहली पसंद बनी हुई है. अगर आप खाने के साथ कुछ चटपटा स्वाद चाहते हैं, तो लेस्वे की चटनी भी आसानी से तैयार की जा सकती है. इसके लिए उबले हुए लेस्वे में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया, भुना जीरा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर मिक्सर में पीस लें.
Rajasthani Food : मानसून का मौसम अपने साथ हरियाली के साथ-साथ कई ऐसे मौसमी खाद्य पदार्थ भी लेकर आता है, जिनका स्वाद पूरे साल याद रहता है. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दिनों में बनने वाली लेस्वे की सब्जी भी इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में शामिल है. देसी मसालों के साथ तैयार होने वाली यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह बाजरे की रोटी, गेहूं की रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहतरीन स्वाद देती है. अगर आप मानसून में कुछ नया और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो राजस्थानी स्टाइल की लेस्वे की सब्जी जरूर ट्राई करें.
लेस्वे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे लेस्वे को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. इसके बाद इन्हें हल्का उबाल लें, ताकि इनकी कच्ची महक खत्म हो जाए और सब्जी का स्वाद और भी बेहतर हो जाए. अब एक कड़ाही में दो से तीन चम्मच तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा और चुटकीभर हींग डालें. इसके बाद बारीक कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. जब प्याज अच्छी तरह पक जाए, तब उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को धीमी आंच पर भूनें. अब उबले हुए लेस्वे कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. करीब 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद लेस्वे में अच्छी तरह समा जाए. अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें.
चटनी का स्वाद बढ़ा देगा जायकाअगर आप खाने के साथ कुछ चटपटा स्वाद चाहते हैं, तो लेस्वे की चटनी भी आसानी से तैयार की जा सकती है. इसके लिए उबले हुए लेस्वे में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया, भुना जीरा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर मिक्सर में पीस लें. तैयार चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह साधारण भोजन को भी खास बना देती है. इसे बाजरे की रोटी, पराठे, दाल-चावल या नाश्ते के साथ भी परोसा जा सकता है.
लोगों की पहली पसंद बनी हुईगृहिणी निरमा देवी ने बताया कि राजस्थान के कई गांवों में मानसून के दौरान लेस्वे की सब्जी और चटनी पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा होती है. पीढ़ियों से चली आ रही यह रेसिपी आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यदि आप इस बरसात में घर पर कुछ अलग, देसी और पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक बार राजस्थानी अंदाज में बनी लेस्वे की सब्जी और चटनी जरूर बनाएं. इसका देसी स्वाद, हल्के मसाले और पारंपरिक खुशबू आपकी थाली का जायका कई गुना बढ़ा देंगे और परिवार के हर सदस्य को पसंद आएंगे.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan



