Health

Foods To Avoid For Belly Fat : लटकती तोंद से हैं परेशान, गलती से भी ब्रेकफास्‍ट में न खाएं ये 5 चीजें

Foods To Avoid For Belly Fat : आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से वजन बढ़ना और पेट के आसपास चर्बी जमा होना यानी बेली फैट (Belly Fat) एक आम समस्या बन गई है. फ्लैट टमी पाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन कई बार हमारी सुबह की एक गलत आदत सारे प्रयासों पर पानी फेर देती है.  ‘हेल्थलाइन’ (Healthline) की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन की शुरुआत अगर अनहेल्दी ब्रेकफास्ट से की जाए, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और शरीर में खासतौर पर पेट के पास चर्बी जमने लगती है.

अगर आप भी अपनी लटकती तोंद से परेशान हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में गलती से भी इन 5 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए:

ताेंद कम करने के लिए नाश्‍ते में बिल्‍कुल न खाएं ये चीजें- 

मीठे और रिफाइंड ब्रेकफास्ट सीरियल्स (Sugary Cereals)-सुबह की जल्दबाजी में अक्सर लोग डिब्बाबंद कॉर्नफ्लेक्स या मीठे सीरियल्स का सेवन करते हैं, जिन पर ‘हेल्दी’ होने का दावा किया जाता है. लेकिन बता दें कि इनमें शुगर बहुत ज्यादा और प्रोटीन बेहद कम होता है. इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक होता है, जिससे थोड़ी देर बाद फिर से तेज भूख लगती है और वजन बढ़ने लगता है.

पैनकेक और वाफल्स (Pancakes and Waffles)-मैदे, मक्खन और सिरप से तैयार पैनकेक और वाफल्स खाने में भले ही स्वादिष्ट लगें, लेकिन ये बेली फैट के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक हैं. इनमें कैलोरी, फैट और शुगर की मात्रा अत्यधिक होती है, जबकि फाइबर और प्रोटीन न के बराबर होते हैं. यह पेट को तुरंत तो भर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऊर्जा नहीं दे पाते.

बटर ब्रेड या मक्खन लगा टोस्ट (Buttered Toast)-सफेद ब्रेड पर मक्खन लगाकर खाना एक आसान ब्रेकफास्ट लग सकता है, लेकिन यह वजन कम करने की प्रक्रिया में रुकावट बनता है. इसमें प्रोटीन की कमी होती है और ज्यादातर कैलोरी सिर्फ ब्रेड के कार्बोहाइड्रेट और मक्खन के फैट से आती है. अगर ब्रेड खानी ही है, तो रिफाइंड आटे की जगह होल-ग्रेन (साबुत अनाज) ब्रेड चुनें और साथ में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें.

मफिंस और बैक्ड चीजें (Muffins and Baked Goods);अक्सर लोगों को लगता है कि ओट्स या बेरीज से बने मफिंस सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन ज्यादातर कमर्शियल मफिंस रिफाइंड मैदा, तेल और ढेर सारी चीनी से बनाए जाते हैं. इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है (एक मफिन में करीब 400 कैलोरी तक हो सकती है) जो तेजी से तोंद बढ़ाने का काम करती है.

पैकेटबंद या छनवाकर पिए गए फलों का जूस (Fruit Juice)-ताजा फलों का जूस पीने को लोग अक्सर सेहतमंद मानते हैं, लेकिन  जूस निकालते समय फलों का सारा फाइबर निकल जाता है और सिर्फ शुगर बचती है. यह सोडा या कोल्ड ड्रिंक की तरह ही शरीर में तेजी से शुगर और फैट बढ़ाता है. जूस की बजाय हमेशा साबुत फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

अगर आप अपनी लटकती तोंद से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को ही जगह दें. छोटी-सी खानपान की यह अदला-बदली आपके बेली फैट लॉस के सफर को बेहद आसान बना सकती है!

डिस्क्लेमर: वजन कम करने और पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ ब्रेकफास्ट में कुछ चीजों से परहेज करना पर्याप्त नहीं है. संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है. हर व्यक्ति का शरीर और स्वास्थ्य अलग होता है, इसलिए किसी भी डाइट में बड़े बदलाव से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर है. यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है, इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj