Free Train Ride: Heavy Discount in Hotels| Japan Trip| बाहें फैलाए बुला रहा है संस्कारी देश बिना किराये के कराएगा स्वर्ग की सैर

Last Updated:September 17, 2026, 16:52 IST
Japan offering free bullet train: जिस देश का नाम आते ही हमारे मन में एक साफ-सुथरे और अनुशासित देश की छवि आती है, वो है – जापान. यहां पर घूमने जाने वाले काफी कुछ देखकर आते हैं लेकिन शायद ही वो कोना देखा होगा, जो खूबसूरत और अलग है. यही जापान दिखाने के लिए अब वहां पर फ्री राइड और फ्री स्टे की सुविधा दी जा रही है. जापान के कुछ इलाकों में फ्री राइड देगी बुलेट ट्रेन. (फाइल-रॉयटर्स)
कल्पना कीजिए, आप किसी देश में घूमने जाते हैं और आपको पता चलता है कि वहां ट्रैवेल करने के लिए आपको किराया नहीं देना है तो कितनी खुशी होगी. कुछ ऐसा ही मजेदार ऑफर आपको जापान के एक खास इलाके में मिलेगा, अगर फुकुओका एयरपोर्ट पर उतरते हैं और हाकाता स्टेशन तक पहुंचते हैं. आपको इसके बाद चिंता की जरूरत ही नहीं है, ये ट्रेन आपको ऐसे-ऐसे छिपे हुए खूबसूरत इलाके फ्री में दिखाएगी, जो आम पर्यटकों की नजर से बचे रह जाते हैं.
हाकाता से कागोशिमा तक की तेज शिंकानसेन सवारी आपको मुफ्त में मिल जाएगी और इसका लगभग 11,500 येन का किराया सरकार खुद चुका रही है. सुनने में लग्जरी लगता है, है ना? हालांकि इसके पीछे प्रशासन की मंशा सिर्फ पर्यटकों को खुश करने नहीं है. दरअसल यह जापान का एक स्मार्ट, जरूरत से भरा और मजबूर लेकिन मजबूत मुहिम है, जो घूमने आने वालों की जेब को भी पसंद आ रहा है.
क्यों दी जा रही है फ्री राइड?
जापान का कागोशिमा प्रीफेक्चर लंबे समय से गोल्डन रूट यानि टोक्यो-क्योटो-ओसाका की चमक में छिपा रहा है. विदेशी पर्यटक ज्यादातर टोक्यो, ओसाका और क्योटो को घूमते हैं, जबकि कागोशिमा में सक्रिय ज्वालामुखी साकुराजिमा, गर्म पानी के स्रोत, अनोखा खाना और शांत ग्रामीण नजारे मौजूद हैं. यहां तक को सैलानी पहुंच भी नहीं पाते हैं. स्थिति को और खराब किया कुमामोटो भूकंप के झटके ने. इससे पूरे क्यूशू क्षेत्र का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ और कागोशिमा में अकेले 1 लाख 10 हजार से ज्यादा कमरे और नाइट स्टे कैंसिल हो गए. होटल खाली पड़ गए और स्थानीय अर्थव्यवस्था को डेंट पहुंचा. क्यूशू शिंकानसेन की फुल सर्विस भी ठप हो गई थी, जो 18 सितंबर 2026 को दोबारा शुरू हो रही है. बस, इसी मौके को भुनाने के लिए कागोशिमा ने फ्री शिंकानसेन राइड शुरू की और विदेशी पर्यटकों के लिए हाकाता से कागोशिमा के तीन स्टेशनों तक एकतरफा मुफ्त सवारी का ऐलान कर दिया. शर्त सिर्फ इतनी कि क्लोक पर कागोशिमा में कम से कम एक रात का होटल बुक हो.
रुकने का भी खर्चा आधा
इतना ही नहीं मिड सितंबर से 60 फीसदी लॉजिंग डिस्काउंट शुरू है जबकि सिल्वर वीक यानि 19 सितंबर प्रति व्यक्ति प्रति रात अधिकतम 20,000 येन तक की छूट दी जाएगी, चाहे आप प्रीफेक्चर के अंदर रहें या बाहर से आएं. इसके लिए प्रीफेक्चर ने लगभग 45 करोड़ येन का अतिरिक्त बजट भी पास करवाया है ताकि ये दोनों स्कीम जल्दी शुरू हो सकें. राष्ट्रीय स्तर पर क्यूशू फुक्को सपोर्ट डिस्काउंट अक्टूबर से शुरू होगा, इसलिए कागोशिमा पहले खुद आगे बढ़कर पर्यटकों को खींचना चाहता है.
इसके पीछे का असली मकसद क्या है?
कागोशिमा एयरपोर्ट पर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रुक चुकी हैं. फुकुओका एयरपोर्ट जापान के पश्चिमी हिस्से का बड़ा हब है. वहां उतरने वाले पर्यटकों को मुफ्त ट्रेन और सस्ते होटल का लालच देकर कागोशिमा खींचना आसान है. एक पर्यटक अगर मुफ्त ट्रेन से आता है और होटल में रुकता है, तो वह खाना खाएगा, साकुराजिमा घूमेगा, स्थानीय प्रोडक्ट खरीदेगा. अनुमान है कि एक विदेशी पर्यटक औसतन 8-9 हजार येन से ज्यादा खर्च करता है, तो मुफ्त 11 हजार येन की सवारी देकर 80-90 हजार येन का बिजनेस खड़ा करने का हिसाब है. जापान सरकार भी चाहती है कि पर्यटन सिर्फ टोक्यो-क्योटो तक सीमित न रहे. कागोशिमा जैसे जगहों को बढ़ावा देकर पूरे देश में पर्यटन का फैलाव हो.
About the AuthorPrateeti Pandey
में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ेंFirst Published :
September 17, 2026, 14:35 IST



