World

फैमिली फोटो से लेकर मानव मल के पैकेट तक… वो 6 चीजें, जिसे चांद पर छोड़ आए हैं इंसान

Last Updated:April 29, 2026, 12:32 IST

भले ही चंद्रमा में लोग न रहते हों, लेकिन आंतरक्षित यात्रियों द्वारा छोड़े अवशेष आज भी वहां मौजूद हैं. इसमें पहली बार चंद्रमा में उतरने वाले नील आर्मस्ट्रांग के जूते से लेकर दूसरे आंतरिक्ष यात्री की फोटोफ्रेम तक शामिल है.आइए जानते हैं कि और कौन-कौन सी चीजें वहां पर मौजूद हैं.

अपोलो मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने वजन कम करने के लिए 96 थैलियां छोड़ दीं हैं. ये छह लैंडिंग साइट्स पर बिखरी पड़ी हैं. वैज्ञानिक अब इन्हें वापस लाना चाहते हैं क्योंकि इनमें मौजूद बैक्टीरिया लाखों वर्षों तक निष्क्रिय अवस्था में जीवित रह सकते हैं. इससे अंतरिक्ष को समझने में बड़ी मदद मिलेगी.<br />.

20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाले नील आर्मस्ट्रांग ने वापसी से पहले अपने जूते चंद्रमा पर छोड़ दिए थे. उन्‍होंने भी वजन कम करने के लिए जूते छोड़े थे, जो आज भी ठीक उसी जगह पड़े हैं जहां उन्होंने उतारे थे. इसके अलावा उनका हेलमेट, बैकपैक और कई अन्‍य चीजें उनके साथ सुरक्षित हैं.

अपोलो 16 के चार्ल्स ड्यूक ने अपनी पत्नी और दो बेटों की फोटो फ्रेम चंद्रमा पर छोड़ दी थी. फोटो के पीछे लिखा था- ‘We came in peace for all mankind’. दशकों तक सूरज की बिना किरणों की वजह से इस फोटो को पूरी तरह सफेद कर दिया होगा.

Add as Preferred Source on Google

अपोलो 15 के यात्री डेविड स्कॉट ने चंद्रमा पर गैलीलियो के प्रयोग को दोहराया. उन्होंने एक फाल्कन का पंख और एक जियोलाइजिकल हथौड़ा एक साथ गिराया था. दोनों एक ही समय में गिरे थे. प्रयोग पूरा करने के बाद उन्होंने पंख और हथौड़ा को वहीं छोड़ दिया था. चंद्रमा पर ये एकमात्र पंख और हथौड़ा हैं.

अपोलो 14 के अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड ने चंद्रमा पर गोल्फ क्लब की मदद से दो गेंदें मारी थीं. स्पेससूट की वजह से उन्होंने एक हाथ से खेला और बताया कि एक गेंद कई मील दूर गई. दोनों गोल्फ बॉल आज भी चंद्रमा पर वहीं पड़ी हुई हैं.जहां पर पड़ी छोड़ी गयी थीं.

मिशन के बाद छोड़े गए ये विशेष शीशे आज भी पृथ्वी से भेजे जाने वाले लेजर किरणों को वापस करते हैं. वैज्ञानिक इनकी मदद से पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी मिलीमीटर से मापते हैं. ये एकमात्र अपोलो उपकरण है जो आज भी सक्रिय रूप से इस्तेमाल हो रहे हैं.

First Published :

April 29, 2026, 12:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj