Rajasthan

सर्दियों का सुपरफूड! बाजरे की खिचड़ी देती है गर्माहट और जबरदस्त पोषण; जानें आसान रेसिपी

Last Updated:December 12, 2025, 09:33 IST

बाजरे की खिचड़ी रेसिपी: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सर्दियों में बाजरे की खिचड़ी का खास महत्व है. पौष्टिकता से भरपूर यह परंपरागत व्यंजन शरीर को गर्म रखने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसे बाजरा, छिलके वाली मूंग दाल, थोड़ा चावल और देसी घी के तड़के से तैयार किया जाता है. जीरा, हींग, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च के मसालेदार तड़के से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे सुबह के नाश्ते में खास तौर पर पसंद किया जाता है.

बाजरे की खिचड़ी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों इसे बड़े चाव से खाया जाता है. इसके बनाने का तरीका आसान है. तो चलिए आज हम आपको बाजरे की खिचड़ी बनाने का तरीका और रेसिपी बताते हैं. सबसे पहले प्रेशर कुकर में बाजरा, और छिलके वाली मूंग की दाल, इच्छानुसार चावल और नमक और लगभग एक गिलास पानी डाल दें. कुकर में लगभग पांच सीटी आने दें. सीटी आने के बाद कुकर का ढक्कन खोल दें, जिससे पूरी भाप बाहर निकल जाएगी.

अब गैस पर कढ़ाई रखें और और उसमें दो चम्मच घी डालें. घी को अच्छे से गर्म होने दें और फिर इसमें जीरा डाल दें. जब जीरा सुनहरा हो जाए तो इसमें हींग और हल्दी पाउडर डालें. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज़ और लाल मिर्च और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और अच्छी तरीके से फ्राई होने दें. थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल सकते हैं.

जिस कुकर में हमने बाजरा, छिलके वाली मूंग की दाल और चावल को पकाया था, उसे अब घी में डाल दें और धीमी आंच पर लगभग 8 से 10 मिनट तक चमचे से चलाते रहें. पूरी तरह से पकने के बाद बाजरे की स्वादिष्ट खिचड़ी बनकर तैयार हो जाती है.

Add as Preferred Source on Google

सर्दी में बाजरा की खिचड़ी को खाने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी बेहतर बनी रहती है. बाजरा में फाइबर होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखता है. गांव में सबसे ज्यादा सर्दी के मौसम में इसे बड़े बुजुर्ग खाना पसंद करते हैं.

बाजरा की खिचड़ी को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मटर और अदरक भी डाल सकते हैं. बाजरा की खिचड़ी में देसी घी डालने से इसका स्वाद और भी दुगना हो जाता है. गांव में सुबह नाश्ते के रूप में सबसे ज्यादा बाजरे की खिचड़ी का प्रचलन है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 12, 2025, 09:33 IST

homelifestyle

सर्दियों का सुपरफूड! बाजरे की खिचड़ी देती है जबरदस्त पोषण; जानें आसान रेसिपी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj