कभी सख्त प्रिंसिपल, कभी वकील बने अमिताभ, 6 फिल्मों में दिखा जबरदस्त जलवा, 1 में हेमा मालिनी संग हिट हुई थी जोड़ी

Last Updated:August 30, 2026, 21:24 IST
अमिताभ बच्चन ने भले ही अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से की. लेकिन जंजीर के बाद उनके करियर को नई दिशा मिल गई थी. अपने करियर में वह कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और इसकी वजह सिर्फ उनका लंबा फिल्मी करियर नहीं, बल्कि हर दौर में खुद को नए अंदाज में पेश करने की उनकी काबिलियत भी है. इसी तरह साल 2000 के बाद भी अमिताभ बच्चन ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन आज करियर के जिस मुकाम पर हैं, यहां तक आने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. खासतौर पर 2000 के बाद तो उनके करियर में अहम पड़ाव और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. उनकी ये फिल्में आप Netflix पर देख सकते हैं. इन बेहतरीन फिल्मों में उनके रोल और उनकी एक्टिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया.
इनमें पहली है, साल 2000 में आई ‘मोहब्बतें’. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक बेहद खास रोल निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग का एक नया रंग फैंस को दिखाया था. फिल्म में वह गुरुकुल के सख्त प्रिंसिपल नारायण शंकर के रोल में उन्होंने इतिहास रच दिया था. उनके सामने शाहरुख खान का किरदार प्यार और भावनाओं की बात करता है. दोनों के बीच की टक्कर फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है. फिल्म में अमिताभ के डायलॉग भी काफी पसंद किए गए थे. ‘मोहब्बतें’को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
दूसरी साल 2001 में आई करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’. आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फैमिली फिल्मों में से एक है. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने यशवर्धन रायचंद का किरदार निभाया था. जो कि एक सख्त मिजाज का इंसान है और अमीरी और गरीबी के बीच एक अंतर रखता है. उनके लिए परिवार की इज्जत और परंपराएं सबसे ऊपर हैं. इस बेहतरीन फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर नजर आई थीं. इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म ‘वीर-जारा’. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल छोटा जरूर है, लेकिन यादगार है. शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की लव स्टोरी वाली फिल्म में अमिताभ ने चौधरी सुमेर सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म में प्यार, जुदाई और रिश्तों की कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गई है. इमोशनल फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो अमताभ की ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. ये भी Netflix पर मौजूद है.
‘वीर-जारा’ में उनके साथ हेमा मालिनी भी नजर आई थीं. फिल्म में हेमा संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. खासतौर पर लोड़ी वाला गाना तो आज भी लोगों की जुबां से नहीं उतरा है. फिल्म में अमिताभ की इमोशनल एक्टिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.
चौथी है, साल 2005 में आई रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की ‘ब्लैक’. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘ब्लैक’ में अमिताभ बच्चन और रानी की लिपलॉक काफी चर्चा में रहा था. ये फिल्म अमिताभ के करियर के लिए अहम साबित हुई. इसमें उन्होंने देबराज सहाय नाम के शिक्षक का किरदार निभाया था, जो एक ऐसी बच्ची की जिंदगी बदलने की कोशिश करता है, जो देख और सुन नहीं सकती. रानी मुखर्जी के साथ अमिताभ की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. फिल्म Netflix पर मौजूद है.
पांचवी है उनकी फिल्म ‘बदला’. सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाली कहानियां पसंद हैं, तो ‘बदला’ आपके लिए सही फिल्म है. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वकील बादल गुप्ता का किरदार निेभाया है. तापसी पन्नू भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं. कहानी एक ऐसे मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सच सामने आने के साथ कहानी लगातार नए मोड़ लेती है. फिल्म में अमिताभ का शांत रोल लोगों ने काफी पसंद किया था. ये फिल्म भी Netflix पर है.
साल 2022 में आई फिल्म ‘गुडबाय’ में भी अमिताभ का रोल काफी दमदार है. फिल्म में वह एक सख्त मिजाज पिता हरिश भल्ला के किरदार में नजर आए हैं. पत्नी की अचानक मौत के बाद उनके बच्चे घर लौटते हैं और इसी दौरान परिवार के बीच कई पुराने मतभेद और भावनाएं सामने आती हैं. फिल्म में हंसी के साथ इमोशनल पल भी हैं. रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता समेत कई कलाकारों ने फिल्म को खास बनाया था. Netflix पर ‘गुडबाय’ आप देख सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 30, 2026, 21:24 IST



