Gardening Tips: इन बेलदार पौधों से सजाएं आंगन, बालकनी और छत, घर को दें हरियाली और खूबसूरत श्रृंगार

Last Updated:August 18, 2026, 10:39 IST
Gardening Tips: बरसात का मौसम घर को हरियाली और खूबसूरती से सजाने का सबसे अच्छा समय है. अगर आप कम जगह में अपने आंगन, बालकनी, छत या गेट को फूलों और हरी बेलों से आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो मनी प्लांट, मधुमालती और अपराजिता जैसे बेलदार पौधे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. आसान देखभाल और तेजी से बढ़ने वाली ये बेलें आपके घर को प्राकृतिक सुंदरता के साथ खुशबू और रंगों से भी भर सकती हैं.
बरसात का मौसम आते ही अगर आप अपने घर, आंगन, बालकनी या छत को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो बेलदार पौधे आपके लिए शानदार हो सकते हैं. ये पौधे कम जगह में तेजी से फैलते हैं और दीवार, गेट, जाली या छोटी सी छत को भी प्राकृतिक हरियाली और फूलों से सजा देते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई पौधे स्थानीय नर्सरी में आसानी से मिल जाते हैं. सामान्य देखभाल में अच्छी तरह बढ़ जाते हैं.
पहला पौधा है मनी प्लांट इसकी दिल के आकार की पत्तियां घर को हरा-भरा लुक देती हैं. इसे गमले, हैंगिंग पॉट या जाली के सहारे बेल की तरह बढ़ाया जा सकता है. इसे तेज सीधी धूप से बचाकर हल्की या अप्रत्यक्ष रोशनी वाली जगह रखना बेहतर रहता है. मनी प्लांट को पानी में कटिंग से भी आसानी से बढ़ाया जा सकता है.
दूसरा है मधुमालती, यह तेजी से बढ़ने वाली खुशबूदार बेल है, जिसके फूल सफेद से गुलाबी और फिर लाल रंग में बदलते दिखाई दे सकते हैं. गेट, बालकनी या आंगन की जाली पर चढ़ाने से घर का प्रवेश हिस्सा बेहद आकर्षक लग सकता है.
Add as Preferred Source on Google
तीसरा पौधा है अपराजिता नीले, सफेद या बैंगनी रंग के फूलों वाली यह बेल छोटी जगह में भी सुंदर दिखाई देती है. इसे किसी जाली या सहारे के पास लगाएं ताकि इसकी बेल ऊपर की ओर फैल सके बारिश के मौसम में अच्छी धूप और पानी निकासी वाली मिट्टी मिलने पर यह तेजी से बढ़ सकती है.
छोटे सफेद और खुशबूदार फूल इसकी सबसे बड़ी खूबी हैं.इसे बालकनी खिड़की या आंगन की जाली के पास लगाकर हरियाली के साथ मनमोहक खुशबू भी पाई जा सकती है. यह पौधा मंदिर और घरों के आस पास आसानी से मिल जाता है जो काफी खास और अच्छा सुंदर होता
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 18, 2026, 10:39 IST



