Rajasthan

Gardening Tips: किचन गार्डन को बनाएं VIP ज़ोन! ये खास पौधे लगाएंगे तो पड़ोसी भी पूछेंगे, क्या है सीक्रेट?

Last Updated:November 16, 2025, 23:03 IST

Gardening Tips: किचन गार्डन को आकर्षक और वीआईपी लुक देने के लिए कुछ खास प्रकार के पौधे बेहद उपयोगी साबित होते हैं. हर्ब्स, फ्लावरिंग प्लांट्स और सुगंधित पौधे न केवल गार्डन की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को भी ताज़गी देते हैं. सही लेआउट, रंगों का चयन और पौधों का संतुलित मिश्रण आपके गार्डन को तुरंत प्रीमियम लुक देता है.bhilwara

भीलवाड़ा: ठंड का मौसम शुरू हो गया है और ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही जो प्लांट फ्लावर होते हैं. उनके किचन गार्डन में फूलों की बहार आना शुरू हो जाती है क्योंकि यह वही समय है जब प्लांट्स और फ्लावर्स अच्छे से ग्रोथ करते हैं. जिसको देखते हुए प्लांट्स लवर अपने किचन गार्डन में अलग-अलग तरह के खूबसूरत पौधों को लगाते हैं.  ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर खूबसूरत फूल लगाकर अपने गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं तो ये पांच तरह के पौधे आपके लिए बहुत काम के होंगे और इनको उगाने की विधि भी बहुत आसान है.

Bhilwara

स्कार्लेट सेज  यह एक ऐसा पौधा है जो बिल्कुल कम मेहनत और घर के किचन गार्डन या फिर बालकनी में आसानी से लगाया जा सकता है. यह पौधा कितना खूबसूरत है इसको लगाना उतना ही आसान है. स्कार्लेट सेज हर्ब गुलाबी और सफेद रंग के साथ-साथ लाल रंग में भी आता है. बीजों को मिट्टी में हल्के से दबाएं या परलाइट से ढक दें, क्योंकि बीजों को अंकुरित होने के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है. स्कार्लेट सेज के पौधों को रेतीली दोमट, पथरीली मिट्टी या उपजाऊ मिट्टी में उगाएं, जिसमें जल निकासी अच्छी हो.

bhilwara

पैंसी तेजी से बढ़ने वाला रंगीन फूल है, जो शुरुआती और देर के मौसम के कंटेनरों या बगीचे के बिस्तरों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. पेंसी भले ही तकनीकी रूप से कोमल बारहमासी पौधे हो, जो हर साल उगाए जाते हैं इसके फूलों के रंगों में सफ़ेद, पीला, बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी और नारंगी शामिल हैं, जो विकल्पों से भरा एक मौसमी पैलेट प्रदान करते हैं. पतझड़ या वसंत में लगाने पर पैंसी पूरे मौसम में लगातार खिलते रहते हैं. यह एक ऐसा पौधा है जिसमें जरा सी भी मेहनत इसकी देखकर एक में नहीं करनी पड़ती है और यह आसानी से कहीं भी उपलब्ध हो जाता है.

bhilwara

पेटुनिया एक ऐसा पौधा है जो ऑफिस और घर को वीआईपी लुक देता है. पेटूनिया को बीजों से भी उगाया जा सकता है, जिन्हें छोटे गमलों या पॉट में बोया जाता है. पेटूनिया को गमलों या लटकती टोकरियों में लगाएं, जहां वे जल्दी से भर जाएंगे और  फैल जाएंगे. अगर आप अपने बगीचे में पेटूनिया उगा रहे हैं, तो उन्हें 3, 5, 7 या उससे ज़्यादा पौधों के समूह में लगाने से अधिकतम प्रभाव मिलेगा. यह एक साथ अपनी सुंदरता में चार चांद लगता है.

bhilwara

फूलदार केल ब्रैसिकेसी परिवार का एक ठंडा मौसम वाला द्विवार्षिक पौधा है, जिसमें ब्रोकोली, गोभी, फूलगोभी, केल और कोहलराबी शामिल हैं. इसे आमतौर पर पतझड़ और सर्दियों के ठंडे बगीचों में वार्षिक रूप में उगाया जाता है. आकर्षक दिखने के लिए पाला गया यह पौधा खाने योग्य है. लेकिन, आमतौर पर इसका स्वाद कड़वा होता है. सजावटी केल को आमतौर पर वार्षिक रूप में उगाया जाता है.

bhilwara

बड़े सफेद पेटुनिया यह पौधा पेटुनिया की तरह ही उसके परिवार से आता है. यह एक ऐसा पौधा है जो बालकनी में उगाई जाने के लिए सबसे परफेक्ट है क्योंकि तेज धूप में यह पौधा तेजी से ग्रंथ करता है और बालकनी के लोगों को बेहतर बनाता है.  आमतौर पर घर के किचन गार्डन या बाल्कनी बाहर उगाया जाता है इसको उस स्थान पर लगाना कारगर है. जहां रोजाना 6  से 8 घंटें सीधी धूप आती हो.

First Published :

November 16, 2025, 23:03 IST

homeagriculture

Gardening Tips: बस ये 6 पौधे लगा दीजिए…आपका किचन गार्डन लगने लगेगा रॉयल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj