Rajasthan

यौन शोषण मामले में दोषी आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत! एम्स जोधपुर में कराया भर्ती

Last Updated:June 17, 2026, 13:18 IST

Asaram Bapu Health Update: यौन शोषण मामले में दोषी आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए जोधपुर एम्स लाया गया है. पहले उनका इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए एम्स जोधपुर में शिफ्ट किया गया. आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर रही है. एम्स प्रशासन ने उनकी निगरानी के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की है और इलाज लगातार जारी है. अस्पताल परिसर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: यौन शोषण मामले मे दोषी आसाराम बापू की बिगड़ी तबियतZoomयौन शोषण मामले में दोषी आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत

जोधपुर. नाबालिग यौन शोषण मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है. स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया है. कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें इस प्रीमियम चिकित्सा संस्थान में भर्ती किया है, जहां डॉक्टरों की एक अलग टीम उनकी जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, आसाराम का पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के ही ‘आरोग्यम अस्पताल’ में इलाज चल रहा था. वहां उनकी सेहत में सुधार न होने और कुछ जांचों की आवश्यकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें एम्स (AIIMS) जोधपुर में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे. हाईकोर्ट के इन्हीं आदेशों की पालना में जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें एम्स पहुंचाया है.

भारी सुरक्षा बल के बीच लाया अस्पतालआसाराम के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस कड़ी निगरानी की. सेंट्रल जेल और आरोग्यम अस्पताल से लेकर एम्स परिसर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस की गाड़ियों और हथियारबंद जवानों के कड़े घेरे में आसाराम को अस्पताल के भीतर ले जाया गया. अस्पताल परिसर में भी किसी भी बाहरी व्यक्ति या अवांछित गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है.

डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाजएम्स जोधपुर पहुँचने के बाद वरिष्ठ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने तुरंत आसाराम के स्वास्थ्य की कमान संभाल ली है. डॉक्टरों द्वारा उनके दिल, रक्तचाप और उम्र से संबंधित अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की चौबीसों घंटे निगरानी में रखा गया है और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं.

जेल प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड परआसाराम को एम्स में रखे जाने के बाद अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. वार्ड के बाहर और अस्पताल के प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति पैदा न हो. डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट आने और स्थिति स्थिर होने तक आसाराम एम्स में ही रहेंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj