Rajasthan

Gardening Tips: घर के किचन गार्डन में लगाएं ये फलदार पौधा, कम मेहनत में मिलेगा मीठा-मीठा शरीफा

Last Updated:August 16, 2026, 11:15 IST

Gardening Tips: घर के किचन गार्डन में फलदार पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो सीताफल यानी शरीफा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क मौसम पसंद करने वाला यह पौधा सही धूप, जल निकासी और सामान्य देखभाल में अच्छी तरह विकसित हो सकता है. खास बात है कि अरका सहन जैसी किस्म बड़े फल और कम बीजों के लिए जानी जाती है.

घर के किचन गार्डन में फलदार पौधे लगाने का शौक है सबको होता है लेकिन सवाल तब आता हैं घर में आखिर फलदार कौनसा पौधा लगाया जाए ऐसे में सीताफल यानी शरीफा अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह पौधा गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क मौसम को पसंद करता है और सही देखभाल मिलने पर घर के बगीचे में भी अच्छी तरह विकसित हो सकता है. सीताफल का पौधा लगाने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां दिन में पर्याप्त धूप मिलती हो और पानी जमा न रहता हो.

घर में सीताफल लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार पौधा अच्छी तरह ग्रो होने के बाद लंबे समय तक इसकी देखभाल की जा सकती है और मौसम अनुकूल रहने पर घर का अपना ताजा फल मिल सकता है. फल लगने के समय पौधे को संतुलित पोषण, पर्याप्त धूप और नियंत्रित सिंचाई देना जरूरी है। अगर आपके पास किचन गार्डन में पर्याप्त जगह है तो सीताफल को एक कोने में लगाकर उसकी शाखाओं को उचित दिशा में फैलाया जा सकता है. इस तरह कम मेहनत में घर के बगीचे को फलदार बनाया जा सकता है.

सबसे बड़ी बात यह है कि सीताफल का पौधा लगाना घर पर बहुत आसान है एक बार लगाने के बाद इसमें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ती है. यह घर के किचन गार्डन में किसी एक कोने में लगाया जा सकता है, जिसके कारण घर का लुक भी बना रहता है और समय-समय पर इसमें फल भी आते हैं.

Add as Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 16, 2026, 11:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj