निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, 8 प्रकोष्ठों में नई टीम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर. राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है. निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच प्रदेश भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी के 8 प्रमुख प्रकोष्ठों में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है. इनमें विधि, व्यावसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, पूर्व सैनिक, खेल, विशेष संपर्क और प्रवासी प्रकोष्ठ शामिल हैं. पार्टी की ओर से 15 अगस्त को जारी सूची में प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक प्रदेश संयोजक और चार से पांच सह-संयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है.
विधि प्रकोष्ठ में जयपुर के सौरभ सारस्वत को प्रदेश संयोजक बनाया गया है. वहीं अलवर के शिवलाल भीणा, जयपुर के भवानी सिंह राजावत, उदयपुर के महेंद्र नागदा और बीकानेर की सुमन कंवर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है. व्यावसायिक प्रकोष्ठ में बीकानेर के सुनील झंवर को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. बालोतरा के रमेश मसाली, झुंझुनूं के सायर सिंह, उदयपुर के शरद बंसल और जयपुर की नीता दुधरा सह-संयोजक बनाई गई है. आर्थिक प्रकोष्ठ में सिरोही के उत्तम प्रकाश अग्रवाल प्रदेश संयोजक होंगे. जयपुर के डॉ. राजा भोज शर्मा, अनिल अग्रवाल और श्रुति गुप्ता तथा पाली के राजेश दवे को सह-संयोजक बनाया गया है.
चिकित्सा और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में भी जिम्मेदारी
चिकित्सा प्रकोष्ठ में भीलवाड़ा के डॉ. राजा साध वैष्णव को संयोजक बनाया गया है. बीकानेर के डॉ. सिद्धार्थ असवाल, डीग के डॉ. सचिन जैन, जयपुर के कमलेश राठौड़ और पाली के डॉ. अमित राजपुरोहित सह-संयोजक होंगे. पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जोधपुर के मेजर घनश्याम सिंह को संयोजक बनाया गया है. झुंझुनूं के रिटायर्ड कर्नल देव आनंद लोमरोड़, सीकर के कमांडर बनवारी लाल चौधरी, झुंझुनूं के विकास मालोटिया और सीकर की कविता सामोता को सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है.
खेल, विशेष संपर्क और प्रवासी प्रकोष्ठ भी गठित
खेल प्रकोष्ठ में जयपुर के सत्यप्रकाश यादव संयोजक बनाए गए हैं. बीकानेर के मन्नत अरोड़ा, झुंझुनूं के याचिंद्र सिंह, चित्तौड़गढ़ की शिवांगी कनावत और भरतपुर के अभयवीर सिंह चौधरी सह-संयोजक होंगे. विशेष संपर्क प्रकोष्ठ में फलोदी के मनोहर पालोवाल संयोजक हैं. नागौर के डॉ. अशोक चौधरी, जयपुर के तेज सिंह, अलवर के पवन अग्रवाल और जयपुर के सिद्धार्थ गोयनका को सह-संयोजक बनाया गया है. वहीं प्रवासी प्रकोष्ठ में बीकानेर के अनिल जोशी संयोजक होंगे. पाली के बाबूसिंह राजगुरु और नरेश आड़ा, नागौर के प्रकाश चौधरी तथा जयपुर की भगवती बल्दवा को सह-संयोजक बनाया गया है. भाजपा की ओर से जारी सूची पर प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पुनिया के हस्ताक्षर हैं. इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों से जुड़े पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी दी है. आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से इन प्रकोष्ठों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.



