युवाओं के लिए सुनहरा मौका! FDDI जोधपुर में डिजाइन-मैनेजमेंट कोर्स से चमकेगा करियर, आवेदन शुरू, जानें अंतिम तारीख

Last Updated:April 26, 2026, 13:23 IST
FDDI Jodhpur Extends Application Date : जोधपुर में युवाओं के लिए करियर का सुनहरा मौका सामने आया है. एफडीडीआई ने डिजाइन, फैशन और मैनेजमेंट के प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इंडस्ट्री आधारित पढ़ाई, आधुनिक सुविधाएं और शानदार प्लेसमेंट के साथ यह संस्थान युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का मजबूत प्लेटफॉर्म दे रहा है.
ख़बरें फटाफट

एफडीडीआई जोधपुर में स्पेशलाइजेशन कोर्सेज शुरू
जोधपुर : जोधपुर में युवाओं के लिए करियर के नए दरवाजे खुल गए हैं. अगर आप फैशन, डिजाइन या रिटेल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश के प्रतिष्ठित संस्थान एफडीडीआई जोधपुर ने स्पेशलाइजेशन वाले प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. खास बात ये है कि यहां डिजाइन से लेकर मैनेजमेंट तक इंडस्ट्री आधारित कोर्स कराए जाते हैं. जो छात्रों को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ते हैं.
आधुनिक सुविधाओं और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के साथ यह संस्थान युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा हैजोधपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक बिना लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे. इससे उन विद्यार्थियों को नया मौका मिला है, जो पहले आवेदन से चूक गए थे.
इंडस्ट्री बेस्ड पढ़ाई, स्किल पर पूरा फोकसएफडीडीआई देश के अग्रणी एवं राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में शामिल है, जहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर पर विभिन्न कोर्स संचालित किए जाते हैं. खास बात यह है कि यहां कोर्स स्ट्रक्चर पूरी तरह इंडस्ट्री ओरिएंटेड है, जिसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल स्किल पर जोर दिया जाता है. छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन का विकल्प मिलता है.
डिजाइन कोर्स में टेक्नोलॉजी का नया दौरबी.डेस फुटवियर डिजाइन में फुटवियर प्रोडक्शन, स्पोर्ट्स और फैशन डिजाइन पर फोकस किया जाता है, जबकि बी.डेस (फैशन डिजाइन) में फैशन कम्युनिकेशन और रिटेल डिजाइन जैसे क्षेत्र शामिल हैं. वहीं लेदर, लाइफस्टाइल और प्रोडक्ट डिजाइन कोर्स में डिजिटल डिजाइन और वर्चुअल प्रोटोटाइपिंग जैसी नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है.
आधुनिक सुविधाएं और इंडस्ट्री कनेक्शनसंस्थान का कैंपस स्मार्ट क्लासरूम, फैब्रिक और लेदर डिजाइन स्टूडियो और इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर जैसी सुविधाओं से लैस है. यहां पढ़ने वाले छात्र इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार होते हैं और बेहतर प्लेसमेंट हासिल करते हैं.
प्रवेश प्रक्रिया और पात्रताएफडीडीआई में प्रवेश एआईएसटी 2026 के जरिए होगा, जो 10 मई को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा. बी.डेस और बीबीए के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि एमबीए के लिए स्नातक होना अनिवार्य है.
बीबीए और एमबीए जैसे कोर्स भी संचालितमैनेजमेंट के इच्छुक छात्रों के लिए बीबीए और एमबीए (रिटेल एवं फैशन मैनेजमेंट में डेटा एनालिटिक्स, सप्लाई चेन और ग्लोबल ब्रांड मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. संस्थान की 88 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसकी विश्वसनीयता को दर्शाता है, जहां से छात्र रिलायंस, बाटा, एडिडास और अन्य बड़े ब्रांड्स में चयनित हो रहे हैं.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
April 26, 2026, 13:23 IST



