Entertainment

खुशखबरी! OTT पर फिर गदर मचाने आ रहा ‘बाबा निराला’, ‘आश्रम 4’ की शुरू हुई शूटिंग

Last Updated:August 22, 2026, 19:45 IST

अगर आपको बॉबी देओल की ‘आश्रम’ पसंद आई थी, तो आपके लिए खुशखबरी है. सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. इसे प्रकाश झा निर्देशित कर रहे हैं. सीरीज के कई एक्टर्स अपने रोल को दोहराते नजर आएंगे. दर्शक आश्रम सीजन 4 को लेकर रोमांचित हैं. उम्मीद है कि सीजन 4 एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा.

ख़बरें फटाफट

खुशखबरी! OTT पर फिर गदर मचाने आ रहा 'बाबा निराला', 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरूZoomआश्रम 4 को लेकर दर्शकों में रोमांच.

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने मशहूर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के सीजन-4 की शूटिंग शुरू कर दी है. मेकर्स ने शनिवार 22 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की. प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें पूजा की जगह पर रखा एक क्लैपरबोर्ड दिख रहा है, जिस पर ‘आश्रम 4’ लिखा हुआ है. मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, ‘एक और आरंभ… आश्रम के नए चैप्टर में आपका स्वागत है. जपनाम… ‘आश्रम 4′ की शूटिंग शुरू.’

‘आश्रम 4’ का जैसे ही पोस्ट सामने आया, फैंस और इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की. एक फैन लिखता है, ‘मेरा पसंदीदा शो.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘और इंतजार नहीं होता.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. अभी भी पुराने सीजन देखता हूं.’ कई यूजर्स मेकर्स को सीरीज के लिए बधाई दे रहे हैं. चौथा यूजर उम्मीद जताता है, ‘काश इस सीरीज का हिस्सा बन पाता’. बॉबी देओल इस शो के नए सीजन में एक बार फिर ‘बाबा निराला’ के किरदार में नजर आएंगे. ‘आश्रम’ के सीजन 4 में अदिति पोहनकर पम्मी और चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में नजर आएंगे. साथ ही, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी पिछले सीजन्स वाले किरदारों में लौटेंगे. ‘आश्रम 4’ पर अपडेट मिलने पर दर्शक रोमांचित हो रहे हैं. उम्मीद है कि पिछले सीजन की तरह ही यह भी एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj