Rajasthan

बच्चे का इलाज कराने आई मां के साथ रेजिडेंट डॉक्टर की गिरी हुई हरकत? अस्पताल की सीसीटीवी में सब कैद

Last Updated:August 22, 2026, 20:26 IST

Ajmer Doctor Misbehavior In Hospital : JLN अस्पताल में बच्चे की मां से अभद्रता का आरोप, रेजिडेंट डॉक्टर शुभम दोषी. अस्पताल ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई, पुलिस भी जांच कर रही है. कमेटी ने शुरुआती स्तर पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की और अस्पताल में लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला गया. प्राथमिक जांच और CCTV से मिले तथ्यों के आधार पर रेजिडेंट डॉक्टर शुभम को मामले में दोषी माना गया है.

ख़बरें फटाफट

बच्चे का इलाज कराने आई मां के साथ डॉक्टर की गिरी हुई हरकत? CCTV में सब कैदZoomJLN अस्पताल में महिला से अभद्रता, डॉक्टर पर आरोप.

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल यानी JLN अस्पताल में इलाज के लिए आए बच्चे की मां के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत के आरोप से हंगामा खड़ा हो गया. मामला अस्पताल की PICU यूनिट का बताया जा रहा है, जहां किशनगढ़ से अपने बच्चे का इलाज कराने आई महिला ने एक रेजिडेंट डॉक्टर पर अश्लील टिप्पणी और अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया है.

परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ अस्पताल में मौजूद एक चिकित्सक और कर्मचारी ने भी अश्लील व्यवहार किया. शिकायत के बाद जब तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन अस्पताल में ही विरोध करने लगे. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचा और मामले को शांत कराने की कोशिश की गई. जानकारी के अनुसार किशनगढ़ से एक परिवार अपने बच्चे को उपचार के लिए अजमेर के JLN अस्पताल लेकर आया था. बच्चे को PICU में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान बच्चे की मां के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप सामने आया.

शिकायत के बाद भी नहीं की गई कार्रवाईपरिजनों ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत देकर मामले की जानकारी दी. उनका कहना था कि शिकायत के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध शुरू कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.

अस्पताल ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटीहंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की. कमेटी ने शुरुआती स्तर पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की और अस्पताल में लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला गया. प्राथमिक जांच और CCTV से मिले तथ्यों के आधार पर रेजिडेंट डॉक्टर शुभम को मामले में दोषी माना गया है. अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टर के सस्पेंशन की अनुशंसा उच्च अधिकारियों से किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि जांच कमेटी की अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

आरोप के बाद डॉक्टर मौके से चला गयामामले में आरोपी बताए जा रहे रेजिडेंट डॉक्टर के घटना के बाद मौके से चले जाने की जानकारी भी सामने आई है. वहीं महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर मामला दबाने और उन्हें धमकाने के आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि अगर शिकायत के बाद समय पर कार्रवाई होती तो उन्हें अस्पताल में विरोध करने की जरूरत नहीं पड़ती.

पुलिस और प्रशासन के बीच हुई बातचीतहंगामे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस, अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद मामला शांत हुआ. परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. वहीं अस्पताल प्रशासन की जांच भी जारी है. CCTV फुटेज और प्राथमिक जांच में रेजिडेंट डॉक्टर पर कार्रवाई की सिफारिश किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन कमेटी की पूरी रिपोर्ट अभी बाकी है.

अस्पताल में सुरक्षा और व्यवहार पर उठे सवालइस घटना के बाद JLN अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इलाज के लिए दूर से आने वाले परिवार पहले ही बच्चे की बीमारी को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे में किसी महिला के साथ अभद्रता का आरोप सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. फिलहाल इस पूरे मामले में दो स्तर पर जांच चल रही है. एक तरफ अस्पताल की तीन सदस्यीय कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है, वहीं पुलिस भी शिकायत और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. प्राथमिक जांच में रेजिडेंट डॉक्टर शुभम के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश हो चुकी है, लेकिन अंतिम फैसला उच्च अधिकारियों की ओर से लिया जाना है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 20:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj