मिडिल क्लास के लिए NCR में फ्लैट लेने का जबर्दस्त मौका, मकर संक्रांति के बाद इस शहर में आ रही नई स्कीम greater noida authority to launch residential scheme in january 2026 for middle class know flat prices size and location in ncr

Last Updated:January 13, 2026, 12:22 IST
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसी महीने जनवरी में मकर संक्रांति के बाद एक नई हाउसिंग स्कीम लाने जा रहा है. प्राधिकरण इन फ्लैटों को मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए खासतौर पर लांच कर रहा है. सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में 82 वर्गमीटर के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी, आइए जानते हैं इन फ्लैटों की क्या कीमत रहने वाली है.
ख़बरें फटाफट

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इसी जनवरी में मिडिल क्लास के लिए फ्लैट की नई स्कीम लाने जा रही है. पिछले कुछ समय से मिडिल क्लास लोगों के लिए एनसीआर में घर लेना मुश्किल हो गया है, इसकी वजह घरों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी है. लाखों के बजट वाले फ्लैट अब करोड़ों में खरीदे और बेचे जा रहे हैं. हालांकि अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन लोगों के लिए जबर्दस्त आवासीय स्कीम लेकर आ रहा है. मकर संक्रांति के बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में बनी अपनी बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी के तैयार फ्लैटों के लिए नई योजना लाने की पूरी तैयारी कर ली है.
प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि इस योजना के तहत पहले चरण में 90 फ्लैट लोगों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. खास बात यह है कि इन फ्लैटों का आवंटन पहली बार ई-नीलामी के जरिये किया जाएगा.संपत्ति विभाग ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है. 14 जनवरी के बाद कभी भी इस बारे में सूचना आ सकती है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि बहुमंजिला सोसाइटी में बने फ्लैटों की योजना इसी महीने शुरू कर दी जाएगी. सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. आवंटन ई-नीलामी के जरिये होगा और सेक्टर ओमिक्रॉन-1 व ओमिक्रॉन-1ए के खाली फ्लैट चरणबद्ध तरीके से दिए जाएंगे.
प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मध्यम वर्ग के परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर ओमिक्रॉन-1 और ओमिक्रॉन-1ए में 20 मंजिला आवासीय सोसाइटी बनाई थी. हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक इसमें 58 वर्गमीटर और 82 वर्गमीटर के फ्लैट बनाए गए हैं. पहले इन फ्लैटों का आवंटन लकी ड्रॉ के जरिये किया गया था. सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में दोनों साइज के करीब 350 फ्लैट अभी खाली हैं. अब प्राधिकरण ने इन खाली फ्लैटों को ई-नीलामी के जरिये देने का फैसला किया है, जिसकी अनुमति बोर्ड से मिल चुकी है.
पहले चरण में कितने बड़े फ्लैट आएंगे?
संपत्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद योजना शुरू की जाएगी. पहले चरण में 82 वर्गमीटर साइज के 90 फ्लैट पेश किए जाएंगे. इसके बाद 58 वर्गमीटर वाले फ्लैटों की योजना लाई जाएगी. इस तरह सभी बचे हुए फ्लैट चरणबद्ध तरीके से आवंटित किए जाएंगे.
कितनी होगी फ्लैट की कीमत? इस स्कीम के अनुसार 82 वर्गमीटर के फ्लैट का आरक्षित मूल्य 72 लाख रुपये रखा गया है, जबकि 58 वर्गमीटर के फ्लैट का आरक्षित मूल्य 49.11 लाख रुपये तय किया गया है. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को फ्लैट मिलेगा. आरक्षित मूल्य बाजार दरों का सर्वे करने के बाद तय किया गया है.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi..com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
January 13, 2026, 12:22 IST



