Ground Report Dholpur | Dholpur News

Last Updated:May 07, 2026, 08:15 IST
Dholpur Ground Report: धौलपुर की आनंद नगर कॉलोनी पिछले 6 साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रही है. सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है और घरों में सीलन बढ़ रही है. नगर परिषद द्वारा अधूरा छोड़ा गया नाला निर्माण अब संक्रमण का बड़ा स्रोत बन गया है. प्रशासन की अनदेखी के चलते स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
Dholpur Ground Report: चुनाव के समय जनता से किए जाने वाले बड़े-बड़े वादे धरातल पर कितने खोखले साबित होते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण धौलपुर के सैंपऊ रोड स्थित आनंद नगर कॉलोनी में देखने को मिल रहा है. विकास और स्वच्छता के तमाम सरकारी दावों के उलट, यहाँ के निवासी पिछले 5 से 6 वर्षों से सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि स्थानीय लोग अब अपनी कॉलोनी को ‘आनंद नगर’ के बजाय ‘सीवर नगर’ कहने लगे हैं.
कॉलोनी निवासी मुनेश शर्मा ने बताया कि सीवर का गंदा और बदबूदार पानी लंबे समय से गलियों में बह रहा है. सड़कों पर कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है. विडंबना यह है कि करीब 20 फुट चौड़ी सड़क पर अब पैदल चलने के लिए महज एक फुट जगह ही बची है. घरों के दरवाजों तक पहुँच चुके इस गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है.
मासूमों का बचपन और बुजुर्गों का स्वास्थ्य दांव परइंद्रवती देवी ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि कॉलोनी के छोटे बच्चे इस गंदगी के कारण बाहर खेल भी नहीं सकते. सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को इसी बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है. खाली पड़े प्लॉटों में पानी भरने से आसपास के मकानों की नींव में सीलन पहुँच रही है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे का डर बना हुआ है. बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है जब सीवर का बैकफ्लो सीधे लोगों के ड्राइंग रूम तक पहुँच जाता है.
अधूरा निर्माण बना गले की फांसस्थानीय निवासी जयवीर ने बताया कि नगर परिषद ने कुछ समय पहले यहाँ नाले का निर्माण कार्य शुरू किया था, जिससे लोगों में उम्मीद जगी थी. लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते यह काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया. अब यह अधूरा नाला समस्या को कम करने के बजाय और बढ़ा रहा है.
प्रशासन की चुप्पी और जनता का आक्रोशहैरानी की बात यह है कि कॉलोनीवासी कई बार नगर परिषद और जिला कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा. जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं. निवासियों ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan



