Ground Report | Pali News

Last Updated:June 30, 2026, 14:45 IST
Pali Water Supply Problem: पाली के जोधपुर रोड टाउनशिप में 200 परिवार एक महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे. आलम ये है कि वहां के लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हैं. इन टैंकरों का किराया दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. जलदाय विभाग नई पाइपलाइन बिछा रहा है. विभाग का अनुमान है कि यह काम अगले दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा. इसके बाद पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सकेगी और लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी.
ख़बरें फटाफट
पाली. जब कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगाकर किसी वीआईपी कॉलोनी या पॉश टाउनशिप में करोड़ों रुपये का मकान खरीदता है, तो उसकी सबसे बड़ी उम्मीद यही होती है कि उसे और उसके परिवार को वहां सभी बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिलेंगी. लेकिन सोचिए, जब करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी पीने के पानी जैसी सबसे जरूरी सुविधा के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़े, तो उनकी परेशानी कितनी बढ़ जाती होगी.
ऐसा ही मामला पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित एक टाउनशिप से सामने आया है. यहां पिछले एक महीने से करीब 200 परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. हालांकि जलदाय विभाग का दावा है कि नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा.
एक महीने से पानी की किल्लतजोधपुर रोड स्थित इस टाउनशिप के लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से उनके घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है. ऐसे में उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च कर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. उन्होंने जिला कलेक्टर और संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समस्या को देखते हुए एक नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. विभाग का दावा है कि अगले कुछ दिनों में लोगों को राहत मिल जाएगी.
टैंकरों पर बढ़ी निर्भरतापानी की कमी के कारण कॉलोनी के लोग पूरी तरह निजी टैंकरों के भरोसे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए टैंकर संचालकों ने पानी के टैंकर का किराया 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दिया है. इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है. कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि पेयजल संकट का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें रोजाना इस परेशानी का सामना न करना पड़े.
नई पाइपलाइन से मिलेगी राहतजलदाय विभाग के एक्सईएन कान सिंह राणावत ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले 110 एमएम की पाइपलाइन बिछाई गई थी. समय के साथ टाउनशिप में आबादी बढ़ने के कारण यह लाइन अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा पा रही है. उन्होंने बताया कि अब 160 एमएम की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग का अनुमान है कि यह काम अगले दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा. इसके बाद पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सकेगी और लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan



