Entertainment

स्टार खानदान से रिश्ता, फिर भी नहीं लिया सहारा, कुणाल खेमू बोले- ‘शर्मिला टैगोर का दामाद समझकर कभी नहीं किया..’

Last Updated:June 30, 2026, 14:39 IST

कुणाल खेमू ने कहा कि वे शर्मिला टैगोर और पटौदी खानदान से जुड़ाव का दबाव नहीं लेते, उनकी पहचान कला और काम से है. इन दिनों वह नया रियलिटी शो अलायंस कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

स्टार खानदान से रिश्ता, फिर भी नहीं लिया सहारा, कुणाल खेमू ने कही ये बातZoomसासु मां और एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर के साथ कुणाल खेमू

एक्टर और फिल्ममेकर कुणाल खेमू इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘अलायंस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया, जो उनसे अक्सर पूछा जाता है – भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक का हिस्सा बनने के बाद क्या उन्हें कभी किसी तरह का दबाव या उम्मीदों का बोझ महसूस हुआ? कुणाल कहते हैं कि उन्होंने कभी भी अपने निजी रिश्तों को अपने काम और कला के बीच नहीं आने दिया.

लेटेस्ट इंटरव्यू में कुणाल ने कहा, “नहीं, मेरे लिए मेरी कला और मेरे भीतर का कलाकार सबसे ज्यादा मायने रखता है. यही मेरे लिए सबसे अहम है. सच कहूं तो मैंने कभी इस नजरिए से सोचा ही नहीं कि मैं शर्मिला टैगोर का दामाद हूं. अगर मैं कहूं कि मैं इस बारे में सोचता हूं या इससे बचने की कोशिश करता हूं, तो यह झूठ होगा. यह बात मेरे दिमाग में आती ही नहीं है.”

काम से बनाई पहचानउन्होंने आगे कहा, “मेरी क्रिएटिव जर्नी हमेशा एक्टिंग और फिल्ममेकिंग के प्रति मेरे पैशन से चलती रही है. मैंने कभी इस बात को महत्व नहीं दिया कि मैं किस परिवार का हिस्सा हूं. किसी कलाकार की असली पहचान उसके काम से बनती है, न कि उसके पारिवारिक रिश्तों से.”

कुणाल खेमू हैं पटौदी खानदान के दामादकुणाल खेमू ने अभिनेत्री सोहा अली खान से 25 जनवरी 2015 को शादी की थी. सोहा, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं. कुणाल और सोहा की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई.

कुणाल खेमू की बेटीशादी के दो साल बाद, सितंबर 2017 में दोनों ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का स्वागत किया. दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.

About the AuthorVarsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj