Rajasthan

यमुना जल समझौते के बाद सोशल मीडिया पर भी दिखा उत्साह, ‘आभार भजनलाल 4 यमुना जल’ पूरे भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड

Last Updated:June 30, 2026, 15:15 IST

Yamuna Jal Samjhota Bhajan Lal Twitter Trending : नई दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा और राजस्थान ने यमुना जल परियोजना के एमओए पर हस्ताक्षर किए, शेखावाटी में खुशी, एक्स पर आभार भजनलाल हैशटैग ट्रेंड. एमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #आभार_भजनलाल4यमुना_जल तेजी से ट्रेंड करने लगा. बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा की और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया. बताया जा रहा है कि यह हैशटैग पूरे भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड करता नजर आया.जल समझौते के बाद सोशल मीडिया पर उत्साह, आभार भजनलाल भारत में नंबर 1 पर ट्रेंडZoomयमुना जल समझौते के बाद सोशल मीडिया पर भी दिखा उत्साह

जयपुर. शेखावाटी की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में उठाए गए बड़े कदम का असर अब सिर्फ जमीन पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी दिखाई देने लगा है. हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना को लेकर मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट यानी एमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरीकों से अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी है. कहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत माला पहनाकर किया जा रहा है तो कहीं उनके समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लोगों की प्रतिक्रिया तेजी से सामने आ रही है.

नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल परियोजना के एमओए पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते को शेखावाटी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी की परेशानी झेल रहे झुंझुनूं, सीकर और चूरू के लिए यह फैसला राहत लेकर आएगा. समझौते के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर छाया यमुना जल समझौताएमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #आभार_भजनलाल4यमुना_जल तेजी से ट्रेंड करने लगा. बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा की और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया. बताया जा रहा है कि यह हैशटैग पूरे भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड करता नजर आया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शेखावाटी की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि लंबे समय से जिस यमुना जल परियोजना का इंतजार किया जा रहा था, अब वह आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. वहीं कुछ लोगों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा फैसला बताया. सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट, तस्वीरें और संदेश साझा किए जा रहे हैं, जिनमें इस समझौते का स्वागत किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी ने प्रदेश की सबसे बुनियादी और बड़ी समस्या पर सीधा प्रहार किया है। इस ऐतिहासिक कदम के लिए पूरा राजस्थान आपका अभिनन्दन करता है।#आभार_भजनलाल4यमुना_जल pic.twitter.com/YuKfZmro6w

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj