Entertainment

हिजाब छोड़ स्लीवलेस ड्रेस में गाना पड़ा भारी, ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा, मचा बवाल

Last Updated:June 19, 2026, 23:17 IST

हिजाब न पहनकर स्लीवलेस ड्रेस में ऑनलाइन कॉन्सर्ट करना ईरानी सिंगर को भारी पड़ गया. ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को ऐसा करने पर ईरान की एक अदालत ने 74 कोड़े मारने की सजा सुना दी है. इतना ही नहीं, सिंगर को देश न छोड़ने और किसी भी तरह की क्रिएटिव एक्टिविटी में हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी है.

ख़बरें फटाफट

हिजाब छोड़  स्लीवलेस ड्रेस में गाना पड़ा भारी, ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजाZoom सिंगर को ड्रेस पहनना पड़ा भारी

नई दिल्ली. ईरान की जानी मानी सिंगर और कंपोजर परस्तू अहमदी के लिए एक कॉन्सर्ट में स्लीवलेस पहनना मुसीबत बन गया. सिंगर को ऐसा करने पर 74 कोड़ों की सजा मिल गई है. ईरान की एक अदालत ने सिंगर को ये सजा सुनाई है. खबरों की मानें तो आरोप है कि उन्होंने हिजाब नहीं पहना और स्लीवलेस ड्रेस में रही कॉन्सर्ट किया था.

ईरानी सिंगर को ड्रेस पहनने के बाद सुनाई गई सजा के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. इस खबर के सामने आने के बाद कई मानवाधिकार संगठनों ने इसकी कड़ी आलोचना की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के कोम प्रांत की अदालत ने परस्तू के साथ उनकी प्रोडक्शन टीम के 8 सदस्यों को भी 74-74 कोड़े मारने का सजा सुनाई है.

ईरानी सिंगरो को मिली 74 कोड़ों की सजा

ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा के बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. कोर्ट का कहना है कि उन्होंने अश्लील कंटेंट दिया है. वह आने वाले दो साल तक किसी भी काम के लिए देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है.यहां तक कि उन्हें किसी भी तरह के इवेंट या कॉन्सर्ट में भी शामिल होने पर रोक लगा दी है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग इसकी निंदा कर रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि महिलाओं की आजादी और मानवाधिकारों को लेकर अब भी काफी बुरी स्थिति है.

हिजाब की जगह स्लीवलेस पहनना पड़ा भारी

गौरतलब है कि ये सारा विवाद दिसंबर 2024 में हुए एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट का है. जब 29 वर्षीय परस्तू अहमदी ने यूट्यूब पर लाइव परफॉर्म किया था.इस दौरान उन्होंने देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ गाया था.कॉन्सर्ट में लाखों लोग शामिल हुए थे. इसी कॉन्सर्ट में परस्तू ने हिजाब की जगह काले रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहन ली थी. इसके बाद से ही सिंगर मुश्किलों में घिरती नजर आईं. ईरानी अधिकारियों ने इसे कानून का उल्लंघन बताया.

बता दें कि इस विवाद के बाद परस्तू और उनकी टीम के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया था. लेकिन बाद में किसी तरह उन्हें रिहा कर दिया गया. इस कॉन्सर्ट को लेकर कार्रवाई अभी भी जारी रही.गौरतलब है कि ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है. खासतौर पर फीमेल सिंगर्स के लिए तो सख्त नियम हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj