Rajasthan

Bombay Motor Chauraha Incident: जोधपुर में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, आरोपियों की तलाश जारी

Last Updated:June 19, 2026, 23:45 IST

Bombay Motor Chauraha Incident: जोधपुर के बॉम्बे मोटर चौराहे के पास देर रात दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हिंसक झड़प हो गई. बाइक और स्कूटी सवार 5 से 6 बदमाशों ने स्कॉर्पियो में बैठे दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें सन्नी हंस और विक्की फाइटर घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में फायरिंग की आशंका भी जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है.

जोधपुर के बीच चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियार से किया हमला, दो घायलZoomजोधपुर में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला

जोधपुर. शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक बॉम्बे मोटर चौराहे पर शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हिंसक झड़प हो गई. जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया गया. बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए थे, उन्होंने पहले स्कॉर्पियो को रोका और फिर उसमें बैठे युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस घटना में सन्नी हंस और विक्की फाइटर नाम के दो युवक घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे.

फायरिंग की भी आशंका, जांच जारी

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों के साथ-साथ फायरिंग भी की हो सकती है. हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और इस पहलू की जांच की जा रही है. घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया. एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमले में 5 से 6 बदमाश शामिल थे. पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष टीमों का गठन किया है. इन टीमों का नेतृत्व राजीव गांधी, झालामंड और प्रताप नगर सदर थाना अधिकारियों को सौंपा गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. घटना के बाद बॉम्बे मोटर चौराहा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी एंगल से पड़ताल कर रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj