Hair Care Tips | Dry Hair Solution | Frizzy Hair Treatment | Shiny Hair Tips | Natural Hair Care | Hair Care Without Salon | Healthy Hair Tips | Winter Hair Care

Last Updated:December 26, 2025, 11:47 IST
Winter Hair Care Tips: आजकल प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. अच्छी खबर यह है कि बिना सैलून जाए भी बालों की खूबसूरती वापस लाई जा सकती है. नियमित तेल मालिश, सही शैम्पू का चयन, घरेलू हेयर मास्क और संतुलित आहार से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं. इन आसान हेयर केयर टिप्स को अपनाकर आप घर बैठे नेचुरल तरीके से स्वस्थ और खूबसूरत बाल पा सकते हैं.
बालों का बेजान दिखना, हल्का होना या रूखा होना कोई जेनेटिक समस्या नहीं है. ये हमारी बालों की जरूरत को नजरअंदाज करने की आदत का नतीजा है. इस पर मौसम, प्रदूषण, लाइफस्टाइल और खानपान की मार, समस्या को और बढ़ा देती है. घने और लंबे बालों की चाहत भला किसकी नहीं होती है लेकिन ये इच्छा सिर्फ सैलून जाकर ढेरों रुपये खर्च करने से तो पूरी नहीं हो सकती है लेकिन यहां बताए जा रहे 5 टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं.

सोते समय बाल तकिए से रगड़ खाते हैं. तकिए का कवर अगर कॉटन का है तो वो बालों की नमी को सोख लेता है. इससे बाल और भी ज्यादा रूखे नजर आते हैं वहीं साटन की सतह चिकनी होती है जिससे कम खिंचाव होता है और बाल कम टूटते हैं. सुबह बालों को सुलझाने में तनाव कम होता है. सिल्क के पिलोकवर से भी बहुत कम घर्षण होता है जिससे बाल मुलायम और चमकदार रहते हैं.

बालों की अच्छी सेहत के लिए उन्हें नियमित साफ करना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए जिस भी शैंपू का आप इस्तेमाल करती है उसमें सोडियम लॉरिल सल्फेट जैसे तेज डिटर्जेंट नही होने चाहिए. ये स्कैल्प के नेचुरल बैरियर के लिए सख्त हो सकते हैं और इससे बाल रूखे,बेजान होने के साथ ही ज्यादा टूटने लगते हैं. इसलिए शैम्पू चुनते समय ऐसा प्रॉडक्ट चुनेना चाहिए जो हल्के या जेंटल है.
Add as Preferred Source on Google

सबसे पतले बालों को भी नमी की जरूरत होती है.ट्राइकोलॉजी के मुताबिक शैंपू के बाद कंडीशनर करने से बालों में घर्षण कम होता है.इससे उन्हें कंघी करते समय कम जोर लगाने की जरूरत पड़ती है.सिलिकॉन (डाइमेथिकोन, एमिनोसिलिकोन) जैसे तत्वों से क्यूटिकल पर हल्की परत आ जाती है जिससे बाल चिकने, सुलझाने में आसान हो जाते हैं और उनके टूटने की संभावना कम हो जाती है.

गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं. ये एक खींची हुई इलास्टिक बैंड की तरह होते हैं. गीले बालों पर जोर से ब्रश करने से ये ज्यादा टूटते हैं. नहाने के तुरंत बाद कंघी करने के बजाय बालों को थोड़ी देर हवा में सूखने देना चाहिए. जब वे हल्के गीले हों तब उन्हें नरम तौलिए से थपथपाएं या हल्के से निचोड़ना चाहिए. फिर सिरों से शुरू करके छोटे-छोटे हिस्सों में बालों को सुलझाना चाहिए

कई लोग अपने बालों को हवा में सूखने के लिए छोड़ देते हैं लेकिन हवा में मौजूद नमी बालों को फ्रिजी बना सकती है. अपने बालों को पूरी तरह से हवा में सुखाने के बजाय उन्हें हल्का सूखने देना चाहिए और फिर ब्लो ड्रायर की ठंडी सेटिंग पर सुखाना चाहिए. ठंडी हवा बालों के क्यूटिकल्स को बंद करने में मदद करती है जिससे वे कम फ्रिजी दिखते हैं. ब्लो ड्रायर को बालों से थोड़ी दूरी पर रखें और लगातार हिलाते रहना चाहिए. आखिर में मुलायम ब्रिसल्स वाला छोटा ब्रश इस्तेमाल कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 26, 2025, 11:47 IST
homelifestyle
महंगे ट्रीटमेंट छोड़े! घर बैठे अपनाएं ये ट्रिक, पहली ही वॉश में दिखेगा रिजल्ट



