Rajasthan

गार्डडिंग टिप्स: घर बैठे किचन गार्डन में ऐसे लगाएं गुड़हल का पौधा, यह आसान तरीका हर घर में देगा हरियाली

Last Updated:December 09, 2025, 15:23 IST

गार्डडिंग टिप्स : गुड़हल का पौधा किचन गार्डन के लिए आदर्श है, कम देखभाल में भी सुंदरता और ताजगी लाता है. सही मिट्टी, धूप और सिंचाई से यह सालभर फूल देता है.न्यूज

जालौर- किचन गार्डन में गुड़हल का पौधा लगाना न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि वातावरण को भी ताजगी देता है. गुड़हल ऐसा पौधा है जिसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और घर की बालकनी, आंगन या छत पर आसानी से उगाया जा सकता है. किचन गार्डन शुरू करने वाले लोग इसके पौधे से शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि इसकी बढ़वार तेज होती है और फूल लंबे समय तक खिलते रहते हैं.

न्यूज

गुड़हल लगाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की मिट्टी तैयार करनी होती है. इसके लिए दो भाग गार्डन मिट्टी, एक भाग रेत और एक भाग कंपोस्ट मिलाकर हल्की और पौष्टिक मिट्टी तैयार करें. इस मिट्टी में पानी निकलने की ठीक व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि गुड़हल की जड़ों में पानी रुकने से पौधा कमजोर होने लगता है. गमला चुनते समय 10 से 14 इंच का टब सबसे बेहतर माना जाता है.

न्यूज

पौधा लगाने के लिए बाजार में उपलब्ध तैयार प्लांट ले सकते हैं या फिर कटिंग से भी नया पौधा तैयार किया जा सकता है. 6–8 इंच लंबी स्वस्थ टहनी को मिट्टी में लगाकर हल्का पानी दें और छाया वाली जगह पर कुछ दिनों के लिए रख दें. करीब 15–20 दिनों में नई कोंपलें निकलना शुरू हो जाती हैं. तैयार पौधे को धूप वाली जगह पर रखकर नियमित सिंचाई करें.

Add as Preferred Source on Google

न्यूज

गुड़हल को सीधी धूप बहुत पसंद होती है, इसलिए इसे दिन में कम से कम 4–5 घंटे धूप जरूर मिले. पानी हमेशा सुबह देना बेहतर होता है, और मिट्टी सूखने लगे तो ही दोबारा सिंचाई करें. हर 20–25 दिन में कंपोस्ट या लिक्विड खाद देने से पौधा हरा-भरा रहता है और फूल बड़ी मात्रा में आते हैं. समय-समय पर सूखी टहनियों और मुरझाए फूलों को हटाते रहें.

न्यूज

सर्दी के मौसम में पौधे को ठंडी हवाओं से बचाना जरूरी है. बहुत तेज सर्दी में पौधे को कमरे के अंदर या छत के ऐसे कोने में रख दें जहां तापमान थोड़ा ऊंचा हो. गुड़हल के पौधे में समय पर देखभाल करने से यह पूरे साल फूल देता है और किचन गार्डन को रंगीन और आकर्षक बनाता है.

First Published :

December 09, 2025, 15:23 IST

homerajasthan

गुड़हल का पौधा किचन गार्डन में लगाने के आसान तरीके और देखभाल टिप्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj