LGBTQ कम्युनिटी के लोगों से डरते थे हर्षद चोपड़ा, गलती करने के बाद मांगी थी माफी, ‘लॉकअप 2’ में किया खुलासा

Last Updated:July 03, 2026, 12:06 IST
टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. को-कंटेस्टेंट धीरज धूपर से बातचीत के दौरान हर्षद ने कबूल किया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के लोगों से अजीब सा डर लगता था. इस वजह से वह एक गे शख्स से डरकर भाग गए थे लेकिन बाद में जब उन्हें अपनी इस गलत सोच का एहसास हुआ, तो उन्होंने उस व्यक्ति से बकायदा माफी भी मांगी.
ख़बरें फटाफट
हर्षद चोपड़ा ने गे शख्स से डरकर भागने का बताया किस्सा.
नई दिल्ली. टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में धीरज धूपर से बातचीत के दौरान हर्षद ने बताया कि एक वक्त था जब उन्हें एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के लोगों से डर लगता था. हर्षद ने खुलकर अपनी इस पुरानी सोच को स्वीकार किया और बताया कि जब बाद में उन्हें अपनी गलती और इस कम्युनिटी के प्रति अपनी गलतफहमी का एहसास हुआ, तो उन्होंने उस व्यक्ति से बकायदा माफी भी मांगी. शो के दौरान हर्षद का यह सच कबूलना और अपनी सोच में आए बदलाव पर बात करना अब काफी चर्चा बटोर रहा है.
हर्षद चोपड़ा ने बताया, ‘अपने करियर के शुरुआती दिनों में मेरी मुलाकात एक गे व्यक्ति से हुई थी. उस समय मुझे समझ ही नहीं थी कि ऐसे लोगों से कैसे बात करनी चाहिए या उनके साथ सामान्य व्यवहार कैसे किया जाए. इसी वजह से मैं डर जाता था और वहां से निकल जाने की कोशिश करता था. एक बार मैंने शूटिंग का बहाना बनाकर उस व्यक्ति से दूरी बना ली थी. जबकि सामने वाले को यह भी पता था कि शूटिंग पहले ही कैंसल हो चुकी है, फिर भी मैं वहां से चला गया.’
दोबारा मुलाकात पर हर्षद चोपड़ा ने मांगी थी माफी
एक्टर ने आगे कहा, ‘कई साल बाद जब मेरी मुलाकात उसी व्यक्ति से दोबारा हुई तो मुझे अपनी सभी पुरानी हरकतें याद आईं. इस बार मैंने बिना झिझक उस व्यक्ति से माफी मांगी. मुझे सिचुएशन को तुरंत संभालना नहीं आता था और मैं बेहद डरपोक हूं. मैं झगड़ने से बचता हूं और मुझे किसी नई स्थिति का सामना करने में समय लगता है.’
सूफी मोतीवाला को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
इसी दौरान फैशन इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि आज भी उनके माता-पिता को लगता है कि उनकी सेक्सुअलिटी की वजह से उनमें कुछ गड़बड़ है. उन्होंने बताया कि परिवार और समाज की इस सोच के कारण उन्हें कई भावनात्मक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



