आदिवासी लोगों का हेल्थ सीक्रेट, 5 मसालों से बनती है यह खास चाय, जानिए रेसिपी

X

आदिवासी लोगों का हेल्थ सीक्रेट, 5 मसालों से बनती है यह खास चाय, जानिए रेसिपी
झारखंड के कई ग्रामीण और आदिवासी परिवारों में सुबह की शुरुआत दूध वाली चाय से नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक मसाला चाय से होती है. यह चाय स्वादिष्ट होने के साथ हल्की भी मानी जाती है. खास बात यह है कि इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसे बनाने के लिए एक कप चाय के लिए करीब दो कप पानी लें और उसे अच्छी तरह उबालें. इसके बाद उसमें अदरक, काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता और तुलसी के पत्ते डालें. फिर स्वादानुसार चीनी और चायपत्ती मिलाएं. मिश्रण को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद चाय को छान लें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



