बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है गर्मी, डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय

X

बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है गर्मी, डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय
देशभर में बढ़ती गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में माता-पिता और स्कूलों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर बच्चे को चक्कर आए, उल्टी जैसा महसूस हो, पेशाब कम आए, शरीर ज्यादा गर्म लगे या कमजोरी महसूस हो, तो यह डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में बच्चे को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर को ठंडा करें. ORS, नारियल पानी या नींबू पानी दें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें. गर्मी के मौसम में बच्चों को छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी, दूध और ताजे फल देना फायदेमंद होता है. वहीं जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए. स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन में कटे हुए फलों की बजाय साबुत फल और हल्का भोजन देना बेहतर माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



