Rajasthan

उदयपुर पुलिस का हाईटेक कदम, अब एआई व्हाट्सएप हेल्पलाइन से पर्यटकों को मिलेगी मदद,क्यूआर कोड करना होगा स्कैन

Last Updated:July 07, 2026, 18:49 IST

उदयपुर पुलिस ने पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए एआई आधारित व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. इस डिजिटल पहल के जरिए पर्यटक क्यूआर कोड स्कैन कर या हेल्पलाइन नंबर पर चैट के माध्यम से अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकेंगे. कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई कर सहायता उपलब्ध कराएगी. यह सुविधा प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है.पर्यटकों के लिए उदयपुर पुलिस का तोहफा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी सहायताZoom

उदयपुर. पुलिस ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. पुलिस ने व्हाट्सएप आधारित एआई चैट हेल्पलाइन शुरू की है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से और जल्द पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगा. इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. उदयपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी अमृता दुहन ने इस हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह सुविधा पर्यटकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. प्रदेश में इस तरह की पहल सबसे पहले उदयपुर पुलिस की ओर से शुरू की जा रही है.

नई व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा के तहत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेल्पलाइन नंबर और क्यूआर कोड उपलब्ध करवाए जाएंगे. पर्यटक इन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं या क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे एआई चैट सुविधा से जुड़ सकते हैं. पर्यटक अपनी परेशानी, शिकायत या किसी भी तरह की सहायता की जरूरत के बारे में चैट के माध्यम से जानकारी दे सकेंगे. उनकी ओर से भेजी गई जानकारी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद टीम तक पहुंचेगी.

कंट्रोल रूम से संबंधित टीम को भेजी जाएगी सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. कंट्रोल रूम में तैनात टीम समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस, सिग्मा टीम, एल्फा टीम या क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को वायरलेस के माध्यम से सूचना देगी. इसके बाद पुलिस टीम सीधे पर्यटक से संपर्क कर उनकी समस्या का समाधान करेगी. इससे आपात स्थिति में सहायता मिलने का समय कम होगा और पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल सकेगी. उदयपुर पुलिस ने बताया कि इस एआई आधारित हेल्पलाइन को समय के साथ लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि लोगों को अधिक सुविधाएं मिल सकें. पुलिस का मानना है कि तकनीक के इस्तेमाल से आमजन और पर्यटकों के बीच पुलिस की पहुंच और मजबूत होगी. उदयपुर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में यह नई सुविधा पर्यटकों के विश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और प्रभावी बनाएगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj