NH-48 पर भीषण हादसा! ट्रेलर, स्लीपर बस और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर, 40 यात्रियों से भरी बस में मची चीख-पुकार

Last Updated:August 09, 2026, 22:14 IST
Rajasthan Accident News: बगरू क्षेत्र में NH-48 पर अठ मोरिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रही स्लीपर बस उससे जा भिड़ी और टक्कर के बाद ट्रेलर में घुस गई. इसी दौरान स्लीपर बस के पीछे आ रही रोडवेज बस भी उससे टकरा गई. स्लीपर बस में करीब 40 यात्री सवार होने की सूचना है और हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. राहत दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. हादसे से NH-48 पर यातायात प्रभावित हुआ.
ख़बरें फटाफट
NH-48 पर तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस
बगरू: राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH-48) पर बगरू क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. हाईवे पर अठ मोरिया के पास एक के बाद एक तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक ट्रेलर, एक प्राइवेट स्लीपर बस और राजस्थान रोडवेज की बस आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना के वक्त स्लीपर बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई यात्रियों के घायल होने की खबर है.
हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित अठ मोरिया के पास हुआ. हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रेलर चालक ने अचानक जोरदार ब्रेक लगा दिए. ट्रेलर के अचानक रुकने से ठीक पीछे काफी तेज रफ्तार में आ रही स्लीपर बस खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकी और सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि स्लीपर बस का अगला हिस्सा पूरी तरह खराब हो गया. इसी दौरान स्लीपर बस के ठीक पीछे आ रही राजस्थान रोडवेज की बस भी रफ्तार तेज होने के कारण स्लीपर बस से जा टकराई.
मौके पर मची अफरा-तफरी, लोग पहुंचे मदद कोतीन बड़े गाड़ियों की आपस में हुई इस जोरदार टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बसों में सवार यात्रियों में डर का माहौल व्याप्त हो गया और चारों ओर चीख-पुकार मचने लगी. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय निवासी और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े. स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तत्काल बगरू थाना पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी तथा खुद भी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के राहत कार्य में जुट गए.
घायलों को भेजा अस्पतालइस हादसे की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस, एम्बुलेंस और राहत दल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए स्लीपर और रोडवेज बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में घायल हुए दर्जनों यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. गनीमत यह रही कि समय पर राहत कार्य शुरू होने से स्थिति को काबू में कर लिया गया.
पुलिस ने खुलवाया जामतीन बड़े वाहनों के आपस में भिड़ने और हाईवे के बीचों-बीच रुक जाने के कारण NH-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा. हादसे के चलते दोनों तरफ का ट्रैफिक थम गया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कराया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 22:14 IST



