राजस्थान में और कितने घुसपैठिए? बीकानेर में पकड़ी गई संदिग्ध महिला, बांग्लादेशी कागजात बरामद, जांच तेज

Last Updated:May 11, 2026, 11:19 IST
Ghuspaithi Bangladeshi Women In Bikaner: बीकानेर के बीछवाल में संदिग्ध महिला पकड़ी गई. महिला के पास से बांग्लादेश से जुड़े कई कागजात मिले. मामला घुसपैठ से जोड़कर देखा जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं. माममले में पूछताछ की जा रही है और घुसपैठ कड़ी जांच की जा रही है. हर एंगल से इसे देखा जा रहा है. 
राजस्थाने में बाग्लादेशी घुसपैठिए
बीकानेर. बीकानेर में संदिग्ध हालात में एक महिला के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. मामला बीछवाल थाना इलाके का है, जहां श्रीगंगानगर रोड पर घूम रही एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया. शुरुआती जांच में महिला के पास से बांग्लादेश से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है. इसके बाद पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है.
महिला के पकड़े जाने की खबर फैलते ही इलाके में भी चर्चा शुरू हो गई. लोग यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर महिला यहां कैसे पहुंची और उसका मकसद क्या था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को सावधानी से देख रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है.
श्रीगंगानगर रोड पर घूमती मिली महिलाजानकारी के मुताबिक महिला बीकानेर के श्रीगंगानगर रोड इलाके में संदिग्ध हालत में घूमती नजर आई थी. स्थानीय लोगों को उसकी गतिविधियां कुछ अलग लगीं, जिसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची. सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस पूछताछ में महिला ने खुद को मजदूरी के लिए आने की बात कही है. हालांकि उसके पास मिले दस्तावेजों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया. बताया जा रहा है कि महिला के पास बांग्लादेश से जुड़े कागजात मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी गई.
अजमेर में पहले ही चल रही बड़ी कार्रवाईराजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर पहले से कार्रवाई जारी है. अजमेर में गठित स्पेशल टास्क फोर्स लगातार ऐसे लोगों की तलाश कर रही है. हाल ही में अजमेर शहर से एक और बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया था, जो लंबे समय से अवैध तरीके से वहां रह रहा था. जानकारी के मुताबिक अजमेर में अब तक 56 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा जा चुका है. इसी वजह से अब सुरक्षा एजेंसियां दूसरे जिलों में भी ज्यादा सतर्क नजर आ रही हैं. बीकानेर में महिला के पकड़े जाने के बाद अब इस मामले को भी गंभीरता से देखा जा रहा है.
सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से कर रहीं जांचमहिला की पहचान, भारत में आने का तरीका और यहां तक पहुंचने की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला अकेले आई थी या उसके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ है. फिलहाल महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह जानना चाहती हैं कि वह कितने समय से इलाके में थी और किन-किन लोगों के संपर्क में रही. मामले को देखते हुए जांच एजेंसियां कोई जल्दबाजी नहीं कर रही हैं.
बीकानेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के मामलों को गंभीरता से देखा जाता है. यही वजह है कि महिला के पकड़े जाने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan



