National

रोज कितना घी खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही मात्रा जो रखेगा आपको हेल्दी

घी हमारे खाने का पुराना और पसंदीदा हिस्सा है. रोटी पर थोड़ा सा घी हो या फिर दाल में एक चम्मच घी डाल दिया जाए, खाने का स्वाद ही बदल जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना ज्यादा घी खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. घी में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे खाने में शामिल करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. ज्यादा घी खाने से वजन बढ़ने के साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी बढ़ सकता है. वहीं कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि घी और तेल में से सेहत के लिए बेहतर क्या है और दिन में कितनी मात्रा में घी खाना चाहिए. इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए Local18 ने फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के Endocrinology and Diabetes Specialist डॉक्टर निशांत राइज़ादा से खास बातचीत की.

दिनभर में कितनी मात्रा घी खाना सुरक्षित है

डॉक्टर निशांत राइज़ादा बताते हैं कि चाहे घी हो या तेल, दोनों का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप खाने में ज्यादा फैट लेते हैं तो इससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. वजन बढ़ने के साथ शुगर, ब्लड प्रेशर और दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. घी को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखना जरूरी है. दिनभर में एक से दो चम्मच घी लिया जा सकता है. खाना बनाते समय भी घी का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करना चाहिए.

ज्यादा घी खाने से वजन बढ़ सकता है

डॉक्टर निशांत राइज़ादा बताते हैं कि ज्यादा घी खाने से शरीर में वजन बढ़ने की समस्या बढ़ सकती है. जब वजन ज्यादा बढ़ता है तो वजन से जुड़ी कई बीमारियां भी शरीर को घेर सकती हैं. इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. इसलिए घी को खाने से पूरी तरह रोकने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसकी मात्रा पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है.

घी और तेल में कौन ज्यादा बेहतर माना जाए

डॉक्टर निशांत राइज़ादा बताते हैं कि पहले ऐसा माना जाता था कि घी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. लेकिन अब रिसर्च से यह समझ में आया है कि घी हो या तेल, दोनों की खाने में अपनी जगह है. समस्या तब होती है जब इनका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा किया जाता है. थोड़ी मात्रा में घी लिया जा सकता है. हालांकि खाना पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल करना बेहतर है और घी को सीमित मात्रा में खाने में शामिल किया जा सकता है.

ज्यादा घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

डॉक्टर निशांत राइज़ादा बताते हैं कि अगर आप ज्यादा मात्रा में घी लेते हैं तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. इसलिए सबसे जरूरी बात यह है कि घी लेना है तो इसकी मात्रा कम रखनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति सीमित मात्रा में एक से दो चम्मच घी लेता है तो आमतौर पर इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या नहीं होती. लेकिन जिन लोगों को पहले से कोलेस्ट्रॉल, वजन या दूसरी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, उन्हें अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

उम्र के साथ घी की मात्रा कम करनी चाहिए

डॉक्टर निशांत राइज़ादा बताते हैं कि घी की मात्रा सिर्फ उम्र पर निर्भर नहीं करती है. अगर किसी व्यक्ति को शुगर है, वजन ज्यादा है या कोई दूसरी बीमारी है तो उसे घी की मात्रा को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. उम्र के हिसाब से घी को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है. घी खराब नहीं है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है.

सीमित मात्रा में घी सेहत के लिए ठीक

डॉक्टर निशांत राइज़ादा बताते हैं कि कोई भी चीज अगर जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो वह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए घी को भी लिमिट में खाना चाहिए. एक से दो चम्मच घी को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि दिनभर में घी और तेल से कुल कितना फैट लिया जा रहा है. खासकर जिन लोगों को शुगर, ज्यादा वजन, ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी समस्या है, उन्हें अपनी डाइट को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj