Hrithik Roshan Transformation Movies: वो 6 फिल्में, जिनके लिए ऋतिक रोशन ने बदली सॉलिड बॉडी, कभी बने बिहारी बाबू तो कभी दिखाया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Last Updated:August 16, 2026, 17:36 IST
Hrithik Roshan Transformation Movies: ऋतिक रोशन ने ‘कहो न प्यार है’ से ‘फाइटर’ तक कई फिल्मों में अलग-अलग लुक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किए हैं. उन्होंने हर रोल के लिए खुद को बदला है. फिल्म कोई आए या जाए लेकिन ऋतिक रोशन बॉलीवुड में अपनी दमदार बॉडी के लिए फेमस हैं.
ऋतिक रोशन, फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने करियर में कई सच्ची घटना से प्रेरित फिल्मों में काम किया तो कई बार वह दबाकर एक्शन करते नजर आए. उन्होंने पर्दे पर हर बार नया और हटाके रोल प्ले किया है. साल 2000 में कहो न प्यार है फिल्म से डेब्यू करने वाले ऋतिक ने अपने दो दशक के लंबे करियर में डिफरेंट फिल्मों को चुना है. यही वजह है कि हर बार वह अलग लुक में भी दिखे.
कहो न प्यार है में एक सादगी भरे ऋतिक दिखे तो गुजारिश जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया. जब बात वॉर और बैंग बैंग जैसी फिल्मों की आई तो उन्होंने हॉलीवुड एक्टर की तरह बेहद मस्कुलर और लीन फिजीक बनाकर पर्दे पर लौटे. वह हर रोल में ढलने के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं. कई बार तो फैंस भी गच्चा खा जाते हैं. तो चलिए आपको ऋतिक रोशन की ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जब उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया और डिफरेंट रोल वाली फिल्में कीं.
सबसे पहले बात करते हैं गुजारिश की. संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने बालों के साथ साथ वजन भी बढ़ाया. उनकी रियल पर्सनैलिटी से उनका बिल्कुल डिफरेंट लुक देखने को मिला. साल 2010 में आई फिल्म में इथन मस्कारेनहास के रोल में वह नजर आए, जिसे लकवा मार गया है और वह व्हीलचेयर पर अपनी जिदंगी गुजार रहा होता है. बाद वह वह इच्छामृत्यु की मांग करता है. ओटीटी: अमेजन प्राइम
Add as Preferred Source on Google
कृष 3: वैसे तो कृष फ्रैंचाइजी में ही ऋतिक का बेहद गजब का अंदाज देखने को मिला था. मगर साल 2013 में आई कृष 3 के लिए उन्होंने सुपरहीरो वाली मस्कुलर बॉडी बनाई. वह किसी स्पाइडरमैन से कम नहीं लग रहे थे. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी जिसमें कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा से लेकर विवेक ओबेरॉय नजर आए. ओटीटी: अमेजन प्राइम
सुपर 30 आईआईटी की तैयारी करवाने वाले गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित थी. जिसके लिए उन्होंने अपने स्टाइलिश अवतार को एकदम साइड रख दिया था. उन्होंने वजन बढ़ाकर एकदम देसी अवतार कैरी किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी जिसकी खूब तारीफ भी हुई थी. साल 2019 में आई फिल्म को 7.9 की रेटिंग मिली जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आईं. फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था. ओटीटी: जियो हॉटस्टार
वॉर और बैंग बैंग जैसी फिल्मों की बात करें तो ये सुपरहिट फिल्में ऋतिक रोशन के करियर के लिए काफी अहम साबित हुईं. इन फिल्मों के लिए उन्होंने बेहद मस्कुलर और लीन फिजीक बनाया. घंटों जिम में पसीना बहाने वाले ऋतिक की मेहनत इन फिल्मों के किरदारों में साफ देखने को मिली थी. वॉर की बात करें तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं वहीं बैंग बैंग जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए दर्शकों को अमेजन प्राइम का रुख करना होगा.
जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वाली फिल्मों की बात हो तो ऋतिक ने फाइटर में भी जबरदस्त बॉडी और पर्सनैलिटी दिखाई थी. एयरफोर्स पायलट के किरदार के लिए मजबूत और फिट फिजीक उनसे बेहतर भला किसकी हो सकती थी. फाइटर को सिद्धार्थ आनंद ने बनाया था जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे. IMDb पर इसे 6.1 की रेटिंग मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसका वर्डिक्ट एवरेज था. OTT: नेटफ्लिक्स
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 16, 2026, 17:36 IST



